फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Shares Photo with MS Dhoni says being this man's trusted deputy was most enjoyable

Dhoni-Kohli Photo: विराट कोहली ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, लिखा- माही का भरोसेमंद होना सबसे सुखद

Fri, 26 Aug 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 10:44 AM IST
सार

विराट कोहली ने बताया है कि जब वो धोनी की अगुआई वाली टीम में उपकप्तान थे, तब उनके करियर का सबसे सुखद समय था। उन्होंने अपना और धोनी का जर्सी नंबर लिखते हुए कहा है 7+18 की साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli Shares Photo with MS Dhoni says being this man's trusted deputy was most enjoyable
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस के साथ ही उन्होंने लिखा है कि जब वो महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के कप्तान थे, वह उनके करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने 7+18 लिखकर दिल बनाया है। सात महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर है, जबकि 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

मैदान पर सुपरहिट थी धोनी-कोहली की जोड़ी
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर सुपरहिट थी। उपकप्तान विराट अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम पर हावी होते थे तो महेंद्र सिंह धोनी की रणनीती विपक्षी टीम के हर हौसले तो पस्त कर देती थी। टेस्ट क्रिकेट में जब धोनी को लगा कि विराट कप्तानी के लिए तैयार हैं तो उन्होंने बीच सीरीज में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी20 क्रिकेट में दोनों की जोड़ी ने लंबे समय तक भारत के लिए कमाल किया। खासकर लक्ष्य की पीछा करने में ये दोनों खिलाड़ी माहिर थे। 

विराट और धोनी दोनों की फिटनेस कमाल की है और बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय ये दोनों अक्सर एक की जगह दो रन चुरा लेते थे और विपक्षी टीम पर दबाव बनाते थे। दोनों मिलकर मैच को अंत तक ले जाते थे और आखिरी ओवरों में गेंदबाज पर दबाव बनाकर आसानी से रन बनाते थे। धोनी और कोहली ने मिलकर भारत को कई मैच जिताए हैं। 

साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इस मौके पर विराट कोहली ने कहा था कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। हालांकि, इससे पहले ही धोनी ने साल 2017 में सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी और विराट तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed