फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career

14 Years of Virat Kohli: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए कोहली, शेयर किया VIDEO, देखें

Thu, 18 Aug 2022 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Aug 2022 05:18 PM IST
सार

कोहली की तुलना क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी। वह मौजूदा दौर के महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि, पिछले दो-तीन सालों में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
विराट कोहली के 14 साल पूरे - फोटो : @royal challengers banglore

विस्तार

विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल पूरे हो चुके हैं। 14 साल पहले यानी 2008 में आज ही के दिन (18 अगस्त) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ अपने उस वनडे में कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। उस वक्त कोहली की उम्र 19 साल की थी। इन 14 सालों में कोहली ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिसे शायद ही किसी ने सोच होगा।
विज्ञापन

Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की तुलना क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी। वह मौजूदा दौर के महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि, पिछले दो-तीन सालों में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। कोहली नवंबर 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, इसके बावजूद कोहली मौजूदा समय में खेल रहे दूसरे खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल पूरे होने के मौके पर कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस रील में उनके अब तक के करियर के कुछ खास क्षणों को दर्शाया गया है। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा- 14 साल पहले इन सभी चीजों की शुरुआत हुई थी। यह मेरे लिए गर्व के क्षण हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन

Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
विराट कोहली ने 2008 में डेब्यू किया था - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कोहली ओपनिंग के लिए उतरे थे और 22 गेंदों में 12 रन की पारी खेली थी। कोहली ने तब 33 मिनट क्रीज पर बिताए थे। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेखरा ने पारी के आठवें ओवर में कोहली को आउट किया था। इस मैच को श्रीलंका ने आठ विकेट से जीता था। हालांकि, इसके बाद से कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा दिया। वह 2014 से लेकर 2022 तक भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रहे। वहीं, 2017 से लेकर 2021 तक उन्होंने भारतीय वनडे और टी-20 टीम की भी कप्तानी की।

13 years of Virat Kohli: On this day in 2008, India captain made his  international debut - Sports News

Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अब तक टेस्ट में 27 शतक की मदद से 8074 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे में 43 शतक की मदद से 12,344 रन हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली के नाम 30 अर्धशतक की बदौलत 3308 रन हैं। विराट अब एशिया कप में एक्शन में दिखेंगे। 28 अगस्त को पहले मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

Virat Kohli shares iconic moments of his career on instagram after completing 14 years in international career
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के 14 साल पूरे होने पर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर स्टार बल्लेबाज को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी अपने पूर्व कप्तान के लिए खास पोस्ट शेयर किया। इसके अलावा ट्विटर पर #14yearsofViratKohli भी ट्रेंड कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed