फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Scores 17.2 in yoyo test shares pictures with happiness after the Fitness Test

Virat Kohli Fitness: विराट कोहली ने योयो टेस्ट में हासिल किया 17.2 का स्कोर, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

Thu, 24 Aug 2023 01:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 01:41 PM IST
सार

एशिया कप से विराट कोहली ने योयो टेस्ट में अपनी फिटनेस का प्रमाण दिया है। कोहली ने 17.2 का स्कोर बनाने के बाद फोटो शेयर करते हुए अपनी फिटनेस पर खुशी जाहिर की।
 

विज्ञापन
Virat Kohli Scores 17.2 in yoyo test shares pictures with happiness after the Fitness Test
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने फिटनेस टेस्ट में 17.2 का स्कोर हासिल किया है। उन्होंने खुद तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कोहली ने योयो टेस्ट के बाद एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में वह जमीन पर ही आराम से बैठे हुए हैं। इसके साथ ही कोहली ने लिखा "योयो टेस्ट पूरा करने की खुशी" इसके साथ ही कोहली ने योयो टेस्ट में अपना स्कोर भी बताया, जो 17.2 था।
विज्ञापन


विराट कोहली 34 साल की उम्र में भी विराट कोहली भारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली जिम में काफी पसीना बहाते हैं और अक्सर जिम में उनके मेहनत करने के वीडियो सामने आते रहते हैं। विराट कोहली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करने के अलावा अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखते हैं। अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए विराट वीगन हो चुके हैं। 
विज्ञापन


योयो टेस्ट पास करने के लिए 16.5 का स्कोर जरूरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को योयो टेस्ट में कम से कम 16.5 का स्कोर बनाना जरूरी होता है। इससे कम स्कोर होने पर खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। योयो टेस्ट में मोहम्मद शमी, संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती जैसे कई खिलाड़ी फेल हो चुके हैं। युवराज सिंह, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना भी योयो टेस्ट में फेल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप में एक्शन में दिखेंगे कोहली
विराट कोहली अब एशिया कप में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है और पांच अक्तूबर से टीम इंडिया वनडे विश्व कप का हिस्सा बनेगी। इन सभी टूर्नामेंट और मुकाबलों के लिहाज से विराट की फिटनेस और फॉर्म भारत के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed