फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england

जोस बटलर से घबरा गए हैं विराट कोहली, बोले- 'इस तूफान को रोकना सबसे बड़ी चुनौती'

Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england
विराट कोहली

आयरलैंड का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया 'मिशन इंग्लैंड' के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस दौरान भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन

Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को पहली बार मैदान पर उतरने से पहले कप्तान विराट कोहली ने बड़ा घमासान होने के संकेत दे दिए हैं। विराट कोहली ने कहा, 'साल 2016-17 में इंग्लैंड भारत दौरे पर आई थी और उन्होंने हमें हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था। ऐसे उनकी सरजमीं पर उन्हें मात देने टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england
virat kohli

कोहली ने आगे कहा, 'आयरलैंड के रौंदने के बाद टीम इंडिया में भी विश्वास की कोई कमी नहीं है हम पूरे दम के साथ इंग्लैंड की टीम का सामना करेंगे। इंग्लैंड से तीन अलग-अलग फॉर्मेट में हमारा सामना होगा और हम उन्हें हर फॉर्मेट में हराने का पूरा प्रयास करेंगे।'

विज्ञापन

Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england
जोस बटलर

इसके अलावा कोहली ने इंग्लैंड के धांसू बल्लेबाज जोस बटलर की तरीफ करते हुए भी बयान दिया। कोहली ने कहा, 'बटलर इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। यह खिलाड़ी किसी भी वक्त टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता है।'

Virat Kohli scared to Jos Buttler befere t20 match against england
jos buttler

बता दें कि आईपीएल के हालिया सीजन में भी बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई तूफानी पारियां खेली थीं। इसके अलावा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed