IPL 2021: मैनचेस्टर टेस्ट के रद्द होने के बाद विराट का पहला बयान, इस बात की जताई चिंता
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोरोना के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को निराशाजनक करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने आरसीबी के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ये निराशाजनक रहा कि हम शेड्यूल से पहले यहां पहुंचे हैं, लेकिन जिस तरह से कोरोना वायरस का असर दिख रहा है, चीजें काफी मुश्किल हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। आशा है कि यूएई में हम एक अच्छा, मजबूत और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में कामयाब होंगे और यह शानदार आईपीएल होगा।
टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण
भारतीय कप्तान ने कहा, 'यह एक रोमांचक दौर होने जा रहा है। यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हमारे लिए और फिर टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।' बता दें कि फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पांचवां टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा। मैच के रद्द होने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंच चुके हैं।
टीम में शामिल नए खिलाड़ियों से मिलने के लिए आतुर हूं
कोहली ने आगे कहा, 'मैं सभी के संपर्क में हूं। हमने पिछले एक महीने में काफी चर्चा की है। टीम में दूसरों की जगह लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा हुई है। आखिरकार, हम अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बदले प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को टीम से जोड़ने में में सफल रहे।' उन्होंने कहा, 'हमें प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन उनकी जगह जो खिलाड़ी टीम में आ रहे है उनके पास इन परिस्थितियों (दुबई) के लिए शानदार कौशल है।' कोहली ने कहा, 'मैं उनसे मिलने के लिए आतुर हूं, सब के साथ अभ्यास करने का इंतजार कर रहा हूं। हम अच्छी शुरुआत को जारी रखना चाहते है।'
आरसीबी का पहला मुकाबला 20 सितंबर को
बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन का आगाज 19 सितंबर से होगा। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगी। पहले चरण के रद्द होने तक विराट की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। दूसरे चरण में बाकी बचे 31 मुकाबले दुबई, अबूधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। पहले चरण में 29 मैच खेले गए थे। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल 2021 के पहले चरणको चार मई को स्थगित कर दिया गया था।