टीम इंडिया ने दूसरे व ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत भारतीय तेज गेंदबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए जानते हैं ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस 'विराट' जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। साथ ही कोहली ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जमाने को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा 'दादा' ने शुरू की थी, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं।
3 of 7
विराट कोहली और सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
जीत के बाद विराट ने कहा, 'अब हमने खड़ा होना सीख लिया है और पलटवार भी करते हैं। यह सब कुछ दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ था, जिसे हम अब आगे बढ़ा रहे हैं। अब हमारे गेंदबाज बेखौफ हैं और उन्हें अपने ऊपर पूरा यकीन है। वह किसी भी बल्लेबाज के सामने खेलने को तैयार हैं। हमने बीते 3 से 4 साल में जो भी मेहनत की है हमें उसका फल मिल रहा है। जब एक टीम तैयार हो रही होती है, तब बहुत कुछ कहने की जरूरत होती है। अब हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या कुछ करने की जरूरत है।'
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा, 'ईडन गार्डेंस में खचाखच भरे दर्शकों की जमकर तारीफ की। बता दें कि लगभग पचास हजार से ज्यादा दर्शक इस ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट को देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें उम्मीद नहीं थी कि यहां इतने लोग मैच देखने आएंगे क्योंकि हम यह मैच करीब-करीब जीत ही चुके हैं।
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने आगे कहा, 'मगर भारतीय टीम की जीत का गवाह बनने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा उदाहरण सेट करता है और मेरी बात को साबित करता है, जो मैंने टेस्ट सेंटर्स को लेकर कही थी। अगर हम इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो यह एक अच्छा कदम है।'