फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli says in press conference Our focus is to play our best game in world cup 2019

World Cup: इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोच-कप्तान की हुंकार, बोले- हम सबसे संतुलित

Wed, 22 May 2019 09:37 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 22 May 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says in press conference Our focus is to play our best game in world cup 2019
virat kohli ravi shastri

30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। इंग्लैंड जाने से पहले कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

विज्ञापन


विराट कोहली ने माना कि यह उनके लिए अबतक का सबसे चुनौतपूर्णा विश्व कप होगा। कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है। साथ-साथ कोहली ने आईपीएल को भी इस विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी बताई।
विज्ञापन


इस दौरान कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप का अतिरिक्त दबाव होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'अगर हम अपनी क्षमताओं पर खेले, तो हम वर्ल्ड कप वापस ला सकते हैं। यह बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है और यहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान 2015 की अपेक्षा अब बहुत मजबूत हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह एक मुश्किल टूर्नामेंट है, लेकिन लीग स्टेज में 9 मैच खेलने से टीम को लय पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोच-कप्तान दोनों ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी यूनिट का पिलर बताया। वहीं, विराट ने कहा कि पहले ही मैच में जीत का जज्बा बनाए रखना होगा। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं।

कब से खेला जाना है विश्व कप?

virat kohli says in press conference Our focus is to play our best game in world cup 2019
विश्व कप 2019 ट्रॉफी - फोटो : आईसीसी

गौरतलब है कि इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप के मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम को 25 मई को न्यूजीलैंड और 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। टूर्नामेंट में विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।

बीसीसीआई ने 17 अप्रैल को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था। इसके बाद कई अन्य देशों ने भी अपनी टीम की घोषणा की। इनमें पाकिस्तान, इंग्लैंड सहित कई टीमों ने बाद में बदलाव भी किए। हालांकि, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केदार जाधव आईपीएल में चोटिल हो गए थे। अब वे भी फिट हैं।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed