फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी दौरे से पहले दहाड़े विराट कोहली, बोले- शत प्रतिशत फिट हूं और पिच पर जाने को उत्साहित

Fri, 22 Jun 2018 05:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says I am 100 percent fine now and absolutely ready to go to englan
ब्रिटेन (आयरलैंड+इंग्लैंड) दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। कोहली ने भरोसा जताया है कि टीम इंडिया इस विदेशी दौरे पर शानदार खेल दिखाएगी। अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कोहली ने कहा कि वह शत प्रतिशत फिट हैं और अब उनका गर्दन भी बेहतर हालत में है। कोहली ने बताया कि वह पूरे दिन में 6-7 सेशन अभ्यास कर रहे हैं।
Virat Kohli says I am 100 percent fine now and absolutely ready to go to englan
इस अहम दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया। कोहली ने कहा कि वह इस दौरे में भी दक्षिण अफ्रीका की तरह क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के गेंदबाज टेस्ट में 20 विकेट निकालने की ताकत रखते हैं।
Virat Kohli says I am 100 percent fine now and absolutely ready to go to englan
यो-यो टेस्ट को लेकर भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'यो-यो टेस्ट यहां टीम में जगह बनाने के लिए है। अगर आप उसे पास करते हैं तो ठीक है और नहीं कर पाते हैं तो आप टीम से बाहर जा सकते हैं। गलती के लिए कोई जगह नहीं है। कैप्टन आगे आकर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli says I am 100 percent fine now and absolutely ready to go to englan

इंग्लैंड में स्विंग के सवाल पर कोहली ने कहा, 'स्विंग सबको परेशान करता है। अगर ऐसा नहीं होता तो हमारे गेंदबाज भी स्विंग वाली विकटों पर विकेट नहीं चटका पाते। हम इंग्लैंड की कंडिशन में बेहतर खेलेंगे। हमारी गेंदबाजी अच्छी है। तेज गेंदबाज और स्पिनर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।' 

विज्ञापन
Virat Kohli says I am 100 percent fine now and absolutely ready to go to englan
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'हमारे पास बुमराह जैसे गेंदबाज हैं जो लगातार 140 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। इंग्लैंड में हम टिपिकल क्रिकेट खेलने वाले हैं। हम जीतना चाहेंगे।' बता दें कि भारत का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान टीम इंडिया वहां 3 टी-20 , 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed