फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
WI Inning
169/6 (17.2 ov)
Target: 224
Keemo Paul 10(6)*
Sherfane Rutherford 32 (19)
WI need 55 runs in 16 remaining balls

सचिन तेंदुलकर के साथ हो रही तुलना पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 04 Nov 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 04 Nov 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
Sachin Tendulkar

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तथा भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। इन दिनों गजब फार्म में चल रहे विराट की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, क्योंकि वो हर दिन एक पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर कुछ-न-कुछ नए रिकाॅर्ड बना रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सचिन की तुलना मेरे से ही नहीं बल्कि किसी भी से नहीं की जा सकती

Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA

सचिन से उनकी तुलना किए जाने पर हाल ही में विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'सचिन और मेरी तुलना कभी की ही नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा, सचिन की तुलना सिर्फ मेरे से ही नहीं बल्कि किसी भी खिलाड़ी से नहीं की जा सकती। सचिन महान है, महान थे और महान रहेंगे।' पहली बार कोहली ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में सचिन को लेकर यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सचिन से उनकी तुलना करना बिल्कुल गलत है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली अपनी कप्तानी में लगातार सीरीज जीतते आ रहे हैं

Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
विराट कोहली

गौरतलब है कि कोहली अपनी कप्तानी में लगातार सीरीज जीतते आ रहे हैं। वो अभी तक कप्तान के तौर पर लगातार सात सीरीज जीत चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में कुल 263 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने पहले (121)  और तीसरे (113) वन-डे में शतक भी लगाया है।

विज्ञापन

गिलक्रिस्ट ने कहा, कोहली हर रिकॉर्ड तोड़ देंगे

Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
विराट कोहली

आॅस्ट्रेलिया टीम के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली जिस तरह से खेल रहे हैं। इससे यही लगता है कि वो बल्लेबाजी के हर रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।  गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मेरा मानना है कि खेल के हर प्रारूप में बल्लेबाजी के हर आंकड़े और रिकॉर्ड खतरे में हैं। विराट जिस तरह से रन बना रहे हैं, वो बहुत खतरनाक है।'
 

वन डे में कोहली के नाम 32 शतक हो गए हैं

Virat kohli said, not comparison between me and sachin, he is great
विराट कोहली - फोटो : ESPN

गौरतलब है कि विराट हाल ही में वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के नाम वन-डे मैच में 32 शतक हैं। वहीं, मास्टर ब्लास्टर के नाम वन-डे में 49 शतक हैं। शतक बनाने के मामले में विराट सचिन के नजदीक आते जा रहे हैं। इसी बात से कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं यदि विराट इसी तरह से खेलते रहे तो सारे रिकार्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed