फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Royal Challengers Bangalore batsman devdutt padikkal come back and joined RCB for upcoming IPL session 2021

खुशखबरी: कोरोना को हराकर RCB टीम में लौटे पडीक्कल, अब IPL में मचाएंगे धमाल

Wed, 07 Apr 2021 01:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Apr 2021 01:51 PM IST
सार

  • कोरोना को हराकर RCB टीम में लौटे पडीक्कल
  • 22 मार्च को हुए थे कोविड-19 संक्रमित
  • पडीक्कल की वापसी से मजबूत होगी आरसीबी की बल्लेबाजी

विज्ञापन
Virat Kohli Royal Challengers Bangalore batsman devdutt padikkal come back and joined RCB for upcoming IPL session 2021
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कहना है कि सलामी बल्लेबाज देवदत्त आरसीबी टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे। उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी मजबूती होगी। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच 9 अप्रैल को आईपीएल 2021 का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस बीच आरसीबी की मेडिकल टीम लगातार पडीक्कल के संपर्क में है ताकि उन्हें अधिक सुरक्षा दी जा सके। 

विज्ञापन


 22 वर्षीय आरसीबी का ये बल्लेबाज पिछले दिनों कोरोना की चेपट में आ गया था जिसके बाद वह बेंगलुरु स्थित अपने घर पर क्वारंटीन थे। 22 मार्च को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


बीते साल 2020 में सयुंक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल में पडीक्कल ने आरसीबी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया। इस साल उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 15 मैचों में सबसे ज्यादा 473 रन बनाए थे। वह दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में डेब्यू करते हुए 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उनकी वापसी के बाद अब विराट कोहली की टीम को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ये खुशखबरी उस वक्त आई जब उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सेम्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। फेंचाइजी ने अपने बयान में कहा है कि डेनियल जब 3 अप्रैल को भारत आए थे तब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन उसके बाद जब चेन्नई में उनकी दूसरी जांच की गई तो सैम्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 




आईपीएल 2021 में विभिन्न टीमों में शामिल अब तक चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 संक्रमित होने वाले इन खिलाड़ियों में नितीश राणा, अक्षर पटेल, देवदत्त पडीक्कल और डेनियल सैम्स शामिल हैं। लेकिन अब नीतीश और पडीक्कल ठीक हो चुके हैं। लेकिन अक्षर और सैम्स को अभी स्वस्थ होना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed