{"_id":"61e2ecf9d3deb4372c2b0d5e","slug":"virat-kohli-quits-test-captaincy-after-24-hours-discussing-with-team-in-dressing-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: टेस्ट कप्तानी छोड़ने के 24 घंटे पहले विराट ने ड्रेसिंग रूम में की थी खास अपील, सामने आई बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: टेस्ट कप्तानी छोड़ने के 24 घंटे पहले विराट ने ड्रेसिंग रूम में की थी खास अपील, सामने आई बात
Sat, 15 Jan 2022 09:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:19 PM IST
सार
विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी प्रारूप के कप्तान नहीं रह गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का एलान किया। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में आखिरी बार टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी प्रारूप के कप्तान नहीं रह गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का एलान किया। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में आखिरी बार टीम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विराट के अचानक लिए गए इस फैसले से दुनियाभर के उनके फैंस को झटका लगा। हालांकि कोहली ने इसे लेकर अपनी टीम से पहले ही बात कर ली थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद साथी खिलाड़ियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उन्हें अपने फैसले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विराट ने ट्वीट करने के 24 घंटे पहले ड्रेसिंग रूम में टीम के खिलाड़ियों से चर्चा की थी और अपनी कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने टीम के सामने एक खास और भावुक अपील भी थी।'
विज्ञापन
विराट ने अपने साथियों और सहयोगी स्टाफ को खबर खुद तक रखने के लिए कहा। बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि कप्तान ने कहा, "मैं आप सभी से एक छोटा सा एहसान मांगता हूं, कृपया ड्रेसिंग रूम के बाहर किसी के साथ इसे साझा न करें।"
इसके बातचीत के 24 घंटे के बाद विराट ने ट्वीट कर कहा, 'हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में, यह अभी है।