{"_id":"6054212b8ebc3ec89440d7e2","slug":"virat-kohli-questioned-soft-signal-gives-advice-on-i-don-t-know-rule-for-the-umpire-after-fourth-t20-vs-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सॉफ्ट सिग्नल पर बवाल: जीत के बाद भड़के कप्तान कोहली, थर्ड अंपायर के फैसले पर क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सॉफ्ट सिग्नल पर बवाल: जीत के बाद भड़के कप्तान कोहली, थर्ड अंपायर के फैसले पर क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Mar 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलान का विवादित कैच
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सांस थाम देने वाले मुकाबले में भारतीय टीम ने न सिर्फ चौथा टी-20 जीता बल्कि सीरीज भी बचा ली। अब श्रृंखला का अंतिम और निर्णायक मैच 20 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वैसे तो मैच में दोनों ही दल के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन यह मुकाबला घटिया अंपायरिंग के लिए याद रखा जाएगा।
2 of 5
वो कैच जिन पर विवाद खड़ा हुआ
- फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
अंपायर्स ने भारतीय पारी के दौरान दो विवादित फैसले लिए, जो अंत में किसी भी टीम के पक्ष में जा सकते थे। इंग्लैंड को आठ रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भड़ास निकाली। मैच के बाद उन्होंने आईसीसी के नियम पर भी सवाल उठाए। बकौल कोहली, 'आखिर जब फील्डर खुद ही कैच पकड़ने को लेकर आश्वस्त नहीं है तो मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट क्यों दिया।
3 of 5
मैच के बाद कोहली
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
कोहली ने कहा, 'टेस्ट सीरीज के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कैच पकड़ा था, लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। करीबी मामलों में सॉफ्ट सिग्नल की भूमिका काफी अहम हो जाती है, क्योंकि इसी से अंतिम फैसला तय होता है। जब फिल्डर बता सकता है कि उसे कैच को लेकर पूरा विश्वास नहीं है तो अंपायर्स के लिए भी ऐसा होना चाहिए क्योंकि बाउंड्री पर क्या घट रहा है यह देख पाना संभव ही नहीं है। हम मैदान पर हर फैसले में स्पष्टता चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलान का विवादित कैच
- फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
अपने डेब्यू मैच में ही फिफ्टी ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर के विकेट चर्चा का विषय बने हुए हैं। 30 गेंद में ताबड़तोड़ 57 रन बना चुके सूर्या ने अपनी 31वीं गेंद पर स्विप शॉट खेला, जिसे डेविड मलान ने कैच कर लिया। हालांकि रिप्ले में नजर आ रहा था कि गेंद शायद जमीन को छू गई है, लेकिन थर्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सॉफ्ट सिग्नल के आधार पर 'सबूतों के अभाव में' बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रशीद का विवादित कैच
- फोटो : स्क्रीनशॉट @BCCI
इसके बाद आखिरी ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट बॉल पर वाशिंगटन सुंदर ने अपर कट खेला जिसे थर्ड मैन बाउंड्री पर आदिल रशीद ने पकड़ लिया। यहां भी रिप्ले में स्पष्ट नजर आ रहा था कि फिल्डर का पैर बाउंड्री को छू रहा है, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया और भारत ने अपना आठवां विकेट खोया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।