फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli pay 15 lakh rupees per month as house rent

किराए के घर में रहने को मजबूर हुए विराट कोहली, हर महीने भरते हैं लाखों रुपये

Mon, 12 Mar 2018 03:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
virat kohli pay 15 lakh rupees per month as house rent
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों श्रीलंका में ट्राई सीरीज में न खेलकर आराम मुंबई में अपनी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा के साथ वक्त गुजार रहे हैं। इस बीच कोहली इस वक्त मुंबई के जिस घर में रह रहे हैं उसको लेकर चारों तरफ खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल हाल ही में कोहली ने इस घर की बालकॉनी में खड़े होकर एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि यह कोहली का नया घर है। 

विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद पता चला कि यह घर उनका नहीं बल्कि किराए का है। हालांकि उनके इस घर की चर्चाएं तब भी नहीं रुकी क्योंकि लोग इस घर के किराए को लेकर चौंक पड़े। दरअसल इस घर की कीमत 15 लाख रुपये महीना है। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घर के लिए उन्हें पहले 1.50 करोड़ रुपये डिपोजिट भी करना पड़ा है। इसके अलावा 1.01 लाख रुपये की स्टंप ड्यूटी भी भरी है। 
विज्ञापन

 



ऐसा नहीं है कि कोहली के पास मुंबई में अपना घर नहीं है। उन्होंने 2016 में ही वर्ली में एक घर खरीदा था, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है। लेकिन समय से इस घर का काम पूरा न होने की वजह से उन्हें इस वक्त किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
 

 

💑

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



फिलहाल कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जिस घर में रह रहे हैं  वह वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। इसे उन्होंने 24 महीनों के लिए किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि कोहली का घर 2019 तक बनकर पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed