{"_id":"5e5271968ebc3ef3d909198c","slug":"virat-kohli-overtakes-sourav-ganguly-in-list-of-top-test-run-scorers-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: विराट कोहली ने गांगुली को छोड़ा पीछे, टेस्ट में रनों के मामले में निकले आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: विराट कोहली ने गांगुली को छोड़ा पीछे, टेस्ट में रनों के मामले में निकले आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। 'रनमशीन' के नाम से मशहूर विराट ने यह रिकॉर्ड दूसरी पारी में अपने नाम किया।
2 of 5
विराट कोहली और सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने दूसरी पारी में नौ रन बनाते ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही विराट भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
3 of 5
बोल्ट-विराट
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली को पीछे छोड़ने के लिए विराट को 11 रन की दरकार थी, जिसे विराट ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर हासिल कर लिया। हालांकि, दूसरी पारी में विराट ने कुल 19 रन बनाए। बोल्ट ने दूसरी पारी में विराट का शिकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अब विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7215 रन हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने 85 मैचों का सहारा लिया है। बता दें कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर 15921 रनों के साथ विराजमान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
वहीं, इस लिस्ट में सचिन के बाद राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781) और वीरेंद्र सहवाग (8586) का नाम आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।