{"_id":"6306fff3f911e43be41b8cd4","slug":"virat-kohli-on-his-lean-patch-you-can-not-run-this-long-in-your-international-career","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: खराब फॉर्म पर विराट कोहली का बयान- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप इतने लंबे समय तक नहीं खेल सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: खराब फॉर्म पर विराट कोहली का बयान- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप इतने लंबे समय तक नहीं खेल सकते
Thu, 25 Aug 2022 10:22 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:22 AM IST
सार
विराट कोहली ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप इतने लंबे समय तक बिना रन बनाए नहीं रह सकते। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर भरोसा जताया है और एशिया कप में अच्छी पारी खेलने की बात कही है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। 28 अगस्त को होने वाले इस मैच में सभी की निगाह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर रहेंगी। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। पिछले कुछ महीनों में वो अर्धशतक के लिए भी तरस रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया। अब एशिया कप के जरिए कोहली टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।
एशिया कप से पहले विराट कोहली ने अपनी फॉर्म पर खुलकर बात की है। विराट ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा "मुझे पता है कि मेरा खेल किस स्तर का है। अलग-अलग हालातों, गेंदबाजों और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता के बिना आप अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इतना लंबा नहीं खेल सकते हैं। इसलिए मेरे लिए यह समय का सामना करना आसान है, लेकिन मैं इससे मुंह नहीं मोड़ना चहता।"
विराट ने आगे कहा "मैं इससे सीखना चाहता हूं और मैं समझना चाहता हूं कि एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में मेरे अंदर क्या बुनियादी मूल्य हैं। जब तक मैं उन बातों पर खरा उतर रहा हूं, मुझे पता है कि तब तक जीवन में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। जब मैं इस दौर से बाहर आउंगा तो मुझे पता है कि मैं कितनी निरंतरता के साथ रन बना सकता हूं। मेरे अनुभव पवित्र हैं। मैंने इस दौरान या पहले जो भी महसूस किया है या वो चीज मैं कह सकता हूं वह यह है कि मैंने एक इंसान के रूप में खुद को इससे ज्यादा कीमती पहले नहीं समझा।"

पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में चमके थे विराट
विराट कोहली ने भले ही नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया हो पर इसके बाद भी उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। उनके अर्धशतक की बदौलत ही टीम इंडिया 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला था और बाद में गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारत यह मैच हार गया था।