टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लगातार तीसरी बार विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। कोहली ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गैर इंग्लिश क्रिकेटर हैं।
2 of 7
virat kohli
- फोटो : file photo
बता दें कि कोहली के अलावा चार अन्य क्रिकेटर्स को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है जिसमें सैम करन, जोस बटलर, टैमी ब्यूमोंट और रोरी बर्न्स शामिल हैं।
3 of 7
virat kohli
- फोटो : file photo
कोहली के लिए पिछला साल बेहद शानदार रहा। उन्होंने 2018 में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में कुल 68.37 की औसत से 2,735 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक भी शामिल हैं। 2014 में गए इंग्लैंड दौरे पर गए कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन चार साल बाद उन्होंने फिर इंग्लैंड का दौरा किया जहां उन्होंने बल्ले से जमकर रन बरसाया।
4 of 7
virat kohli
- फोटो : file photo
कोहली ने पिछले वर्ष इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 593 रन बनाए थे। हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज को 1-4 से हार गई थी लेकिन कोहली ने दोनों टीमों की ओर से सर्वाधिक रन बनाए जिसका इनाम उन्हें इसे अवॉर्ड के जरिए मिला है।
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान कोहली वर्तमान में टेस्ट व वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं।