फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: 5 सीटों पर आमने-सामने हैं ये दिग्गज, 11 अप्रैल को होगी वोटिंग

Wed, 10 Apr 2019 03:54 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 10 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Uttarakhand candidates fight on all 5 seats
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019

उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। ये सीटें- अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार हैं। इनमें से तीन सीटें गढ़वाल मंडल और दो सीटें कुमाऊं मंडल में हैं। कहा जा रहा है कि यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस चुनावी रण में दोनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान उतारा है। जानिए उत्तराखंड के आम चुनावों में किस पार्टी के नेता का मुकाबला किससे होगा?

Lok Sabha Elections 2019: Uttarakhand candidates fight on all 5 seats
माला राज्यलक्ष्मी शाह-प्रीतम सिंह

टिहरी गढ़वाल 

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में फैली है। शुरू से ही यहां की राजनीति कांग्रेस और भाजपा के इर्द-गिर्द घुमती रही है। इस बार यहा से भाजपा ने माला राज्यलक्ष्मी शाह और कांग्रेस ने प्रीतम सिंह को मैदान में उतारा है। माला राज्यलक्ष्मी शाह वर्तमान में टिहरी गढ़वाल से सांसद हैं। वहीं , कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के वर्तमान अध्यक्ष हैं और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Lok Sabha Elections 2019: Uttarakhand candidates fight on all 5 seats
मनीष खंडूरी-तीरथ सिंह रावत

गढ़वाल

गढ़वाल लोकसभा सीट पर समय- समय पर कांग्रेस और भाजपा का कब्जा रहा है।2019 आम चुनावों के लिए भाजपा ने तीरथ सिंह रावत को टिकट दिया है, और कांग्रेस ने उनका मुकाबला करने के लिए मनीष खंडूरी को उतारा है। 2014 में मोदी लहर के दौरान यहां से उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी ने शानदार जीत हासिल की थी। भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी मनीष खंडूरी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और इसी सीट से सांसद बीसी खंडूरी के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Uttarakhand candidates fight on all 5 seats
अजय टम्टा-प्रदीप टम्टा

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा आमने सामने हैं।  यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पिछले चुनावों में भी भाजपा और कांग्रेस की ओर से इन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। वर्तमान में यहां से भाजपा के अजय टम्टा सांसद हैं। प्रदीप टम्टा उत्तराखंड कांग्रेस के जाने-माने राजनेताओं में से एक है। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदीप टम्टा सबसे कम वोट से हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Uttarakhand candidates fight on all 5 seats
अजय भट्ट-हरीश रावत

नैनीताल-उधमसिंहनगर

नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा ने अजय भट्ट और कांग्रेस ने हरीश रावत को टिकट दिया है। वर्तमान में यहां से भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी सांसद हैं। नैनीताल- उधमसिंह नगर लोकसभा सीट उत्तराखंड के दो जिलों नैनीताल और उधमसिंह नगर में फैली है। अजय भट्ट उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं और इससे पहले उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वहीं हरीश रावत पांच बार सांसद और 2015 में राज्य के मुख्यमंत्री भी पह चुके हैं। इस लिहाज से नैनीताल-उधमसिंहनगर सीट पर मुकाबला बेहद बड़ा होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed