{"_id":"5b0ce0744f1c1bb16e8b5110","slug":"virat-kohli-named-ceat-international-cricketer-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के ताज में सजा एक और नगीना, तीसरी बार मिला क्रिकेट का यह बड़ा सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के ताज में सजा एक और नगीना, तीसरी बार मिला क्रिकेट का यह बड़ा सम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। कोहली को तीसरी बार साल 2017-18 के लिये सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया है।
कोहली इससे पहले साल 2011-12 और 2013-14 में भी यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। आईपीएल मैच के दौरान लगी चोट से उबर रहे विराट यह सम्मान पाने के लिए विराट मौजूद नहीं थे, उनकी ओर से टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अवॉर्ड लिया।
कार्यक्रम में फारूख इंजीनियर ने राशिद खान को अफगानिस्तान का ग्रेट एंबेसडर बताते हुए चुटकी भी ली। फारूख ने कहा कि, 'आपको तो अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री होना चाहिए। राशिद खान ने आईपीएल 2018 में गजब का खेल दिखाते हुए दिग्गजों से सराहना बटोरी थी।
विज्ञापन
कोहली के अलावा अपने दौर के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल विश्व कप में खेली नाबाद 171 रन की पारी को साल की सबसे बेहतरीन पारी से नवाजा गया। मयंक अग्रवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमन गिल को बेस्ट अंडर-19 खिलाड़ी का अवार्ड मिला।
विदेशी खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के राशिद खान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को ‘पॉपुलर च्वाइस अवार्ड’ से नवाजा गया है।