फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल से पहले कोहली का बड़ा बयान, बोले- फिट रहने के लिए नहीं खेलूंगा सारे मैच

Sat, 23 Mar 2019 08:50 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli may skip few IPL matches to stay fit for icc World Cup 2019
विराट कोहली - फोटो : pti

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिए फिट और तरोताजा रहने के लिए आईपीएल के एक या दो मैचों में बाहर बैठने में कोई गुरेज नहीं है। 


 

Virat kohli may skip few IPL matches to stay fit for icc World Cup 2019
virat kohli - फोटो : file photo

कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह थकान से बचने के लिए एक या दो मैच में बाहर बैठ सकते हैं तो उन्होंने कहा, 'हां, यह बड़ी संभावना है। क्यों नहीं?' उन्होंने कहा, 'यह खुद की जिम्मेदारी है। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे जहां तक संभव हो संबंधित लोगों को किसी भी चोट की सूचना दें और योजना के अनुसार काम करें।' 

Virat kohli may skip few IPL matches to stay fit for icc World Cup 2019
virat and dhoni - फोटो : file photo

कोहली ने बैंगलोर और चेन्नई के बीच होने वाले शुरूआती मैच की पूर्व संध्या पर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'हमने खिलाड़ियों को स्मार्ट बनने को कहा है कि वे एक विशेष दिन कैसा महसूस करते हैं, इसकी जानकारी फिजियो को दें। अगर वह नहीं खेलने के लिए कहता है तो उसे फिजियो की बात का सम्मान करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli may skip few IPL matches to stay fit for icc World Cup 2019
virat kohli - फोटो : file photo

यह पूछने पर कि क्या कार्यभार संबंधित मुद्दों से लीग पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह सब खिलाड़ियों के संतुलन बनाने पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'आखिर में मैं व्यक्तिगत रूप से कल शुरूआत करने के लिए प्रेरित हूं।'

विज्ञापन
Virat kohli may skip few IPL matches to stay fit for icc World Cup 2019
virat kohli pc - फोटो : File photo

उन्होंने आगे कहा,  'मैं नहीं जानता कि आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी कितने प्रतिस्पर्धी या कितने सहज होंगे। हर पेशेवर जानता है कि संतुलन कैसे बनाया जाये। अंत में आप एक फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हो और उन्होंने आप पर इस काम के लिए भरोसा जताया है।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed