फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli led team India can beat New Zealand icc world test championship final at southampton know historic records

रिकॉर्ड: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत, आंकड़े दे रहे गवाही

Sat, 19 Jun 2021 06:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 06:51 PM IST
सार

आंकड़ों के आधार पर अगर कहा जाए तो भारतीय टीम साउथम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकती है। भारत ने कई आईसीसी स्तर के टूर्नांमेंट का फाइनल टॉस हारने के बावजूद जीता है। 

विज्ञापन
Virat Kohli led team India can beat New Zealand icc world test championship final at southampton know historic records
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के अब तक 2 विकेट आउट हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की लेकिन दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इऩ दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन 28 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।

विज्ञापन




 

मैच शुरु होने से पहले कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने फाइनल में न्यूजीलैंड को जीत का दावेदार बताया। वहीं कुछ का कहना है कि भारत के आगे न्यूजीलैंड की राह आसान नहीं होगी। लेकिन अगर हम आंकड़ों की बात करनें तो भारत को ये मुकाबला जीतना ही चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास रहा है कि उसने आईसीसी चैंपिययंस ट्रॉफी सहित वर्ल्ड कप फाइनल भी टॉस हारने के बाद जीता है। साउथम्पटन में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली टॉस हार गए। वैसे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का टॉस हारने के बाद मैच हारने का भी इतिहास रहा है। आइए हम आपको बताते हैं कि भारत ने कौन-कौन विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टॉस हारने के बाद जीती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट विश्व कप 1983

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार साल 1983 में विश्व कप जीता था। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने फाइनल में उस समय की सबसे धुरंधर टीम वेस्टइंडीज को 43 रनों से शिकस्त दी थी। खास बात ये है कि यह विश्व कप फाइनल मैच भारत ने टॉस हारने के बावजूद जीता था। 

विज्ञापन

क्रिकेट विश्व कप 2011

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले गए 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रही। भारत ने इस खिताबी मुकाबले में टॉस हारा था। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2013

साल 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। बर्मिघम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था। यह फाइनल भी भारत ने टॉस हारने के बावजूद जीता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed