WI Inning
169/6 (17.2 ov)
Target: 224
Keemo Paul 10(6)*
Sherfane Rutherford 32 (19)
WI need 55 runs in 16 remaining balls
{"_id":"5b66106c4f1c1b8d3e8b52fe","slug":"virat-kohli-is-not-invincible-slip-catching-let-us-down-says-james-anderson","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच जीतते ही एंडरसन ने बोला कोहली पर हमला, बोले- वह विराट शानदार नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच जीतते ही एंडरसन ने बोला कोहली पर हमला, बोले- वह विराट शानदार नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि ऐसा नहीं है कि विराट कोहली को आउट नहीं किया जा सकता लेकिन वह क्रीज पर इसलिये लंबे समय तक टिक सके क्योंकि उनके साथी खिलाड़ियों ने स्लिप में खराब क्षेत्ररक्षण से भारतीय कप्तान को मौका प्रदान किया।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच दूसरे दिन के खेल के दौरान दिलचस्प द्वंद देखने को मिला। इस दौरान भारतीय कप्तान का कैच डेविड मलान ने दो बार छोड़ दिया जब वह 21 और 51 रन पर थे।
विज्ञापन
इसके बाद कोहली ने 149 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत ने दूसरे पारी में पांच विकेट पर 110 रन बना लिये हैं और उन्हें पहला टेस्ट जीतने के लिये 84 रन की दरकार है।
विज्ञापन
एंडरसन ने अपनी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण की बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कोहली जैसे बल्लेबाज के खिलाफ मौकों को गंवाना नहीं चाहिए।
एंडरसन ने बीती रात कहा, 'मैंने अभी तक कोहली के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की है, पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला छुआया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिये हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।'
बताते चले कि 5 मैच की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने चौथे दिन गंवाया। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम, इंग्लिश गेंदबाजों के सामने नाकाम रही। और 31 रन से मैच गंवा दिया। सीरीज का अगला मैच 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।