फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is a superhuman feels kapil dev

'विराट कोहली सुपरह्यूमन हैं, रन बनाने से ज्यादा उनकी इस बात से प्रभावित हूं'

Mon, 19 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is a superhuman feels kapil dev
virat kohli

टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली सुपरह्यूमन हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि विराट कोहली विशेष व्यक्ति और खिलाड़ी हैं। मेरे ख्याल से कुछ लोग विशेष होते हैं और वह उनमें से एक हैं। जिन लोगों के पास प्रतिभा है और वह कड़ी मेहनत करने को तैयार हो तो वह सुपरह्यूमन बनते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि विराट कोहली काफी प्रतिभावान और अनुशास्नात्मक है, जो उन्हें विशेष बनाता है।

विज्ञापन


भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एनडीटीवी से बातचीत में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की हो रही आलोचनाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। देव ने कहा, 'मेरे ख्याल से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी 20 साल के बल्लेबाज के समान खेले। धोनी ने जो कुछ भी किया है, वह शानदार है। मगर मुझे लगता है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी वैसे खेलें, जैसे 20 या 25 साल की उम्र में खेलते थे, जो कि काम नहीं करने वाला है।'
विज्ञापन


कपिल देव ने आगे कहा, 'धोनी के पास अनुभव है। अगर वह अपने अनुभव से टीम की मदद करते हैं तो यह अच्छा है। मगर हर किसी को एक बात समझनी होगी कि माही अब 20 साल का नहीं है और दोबारा कभी 20 साल का नहीं होगा। इसलिए वह जो भी कर रहे हैं, अगर वो खुद को उपलब्ध करा रहे हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो टीम के लिए बड़ी संपत्ति हैं। उनकी फिटनेस महत्वपूर्ण हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह ज्यादा मैच खेलें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शास्त्री के सवाल पर कपिल देव ने दिया ऐसा जवाब

virat kohli is a superhuman feels kapil dev
कपिल देव

इसके अलावा कपिल देव ने हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। देव ने कहा, 'मेरे ख्याल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मानसिकता के साथ गई है कि उसे कप जीतना है। अगर वह नहीं भी जीती तो चिंता की बात नहीं होगी क्योंकि मायने यह रखता है कि आप खेले कैसे। अगर टीम कम गलतियां करके अच्छा खेलती है, तो वह चैंपियन कहलाती है।'

यह पूछने पर कि क्या टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए रवि शास्त्री आदर्श व्यक्ति हैं? इस पर पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर कप्तान और टीम खुश है तो हम किसी पर सवाल क्यों खड़े करे? मुझे उन सवालों का जवाब देना सही नहीं लगता, जो संबंधित न हो। मुझे जवाब देना इसलिए भी पसंद नहीं क्योंकि नहीं पता कि क्या हो रहा है। अगर टीम खुश है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed