फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli helped in treatment of mother of former Indian cricketer

मदद: विराट ने बचाई पूर्व क्रिकेटर की कोरोना संक्रमित मां की जान, इलाज के लिए दिए 6.77 लाख

Wed, 19 May 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 19 May 2021 06:03 PM IST
सार

इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले कोहली इस बार टीम इंडिया की पूर्व महिला क्रिकेटर की मदद करने के लिए चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli helped in treatment of mother of former Indian cricketer
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

कोहली ने पूर्व क्रिकेटर केएस श्रवंति नायडू की मां एसके सुमन के इलाज में मदद की है। नायडू की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। वह अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन नायडू के पाल इलाज के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे। ऐसे में कोहली आगे आए और 6.77 लाख रुपये की मदद की। 

विज्ञापन


नायडु ने मदद के लिए बीसीसीआई और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से भी मदद की गुहार लगाई थी। कोहली को इस बात की जानकारी तब मिली जब बीसीसीआई दक्षिण जोन की पूर्व संयोजन एन विद्या यादव ने ट्वटिर पर नायडू की मां के लिए मदद मांगी थी। उन्होंने कोहली को भी ट्वीट किया था।
विज्ञापन


विराट ने तुरंत इस ट्वीट का जवाब गिया और नायडू की मां की मदद करने के लिए आगे आए। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने भी नायडू की मां के लिए पैसे जमा किए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मिलकर कोरोना मरीजों की मदद के लिए 11 करोड़ रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोहली और अनुष्का ने खुद दो करोड़ रुपये दिये हैं । इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिए दी जायेगी । उनका लक्ष्य ‘केटो’ के तहत सात करोड़ रुपये एकत्र करने का था लेकिन उससे ज्यादा धन इकट्ठा हो गया है। एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन ने भी पांच करोड़ रुपये दिये हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed