फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli got special portrait made of old phones and wires by fan ahead of 1st T20I in Guwahati

कबाड़ से बनी खुद की तस्वीर निहारते रहे कप्तान कोहली, गुवाहाटी T-20 से पहले फैंस ने दिया तोहफा

Sun, 05 Jan 2020 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli got special portrait made of old phones and wires by fan ahead of 1st T20I in Guwahati
अपनी पोट्रेट के साथ विराट - फोटो : ट्विटर

समूचे विश्व में विराट कोहली की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। देश का ऐसा कोई कोना नहीं जहां भारतीय कप्तान के चाहने वाले न हो। दुनिया में जहां भी मैच होगा, वहां किंग कोहली के समर्थक पहुंच ही जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी टी-20 से पहले विराट की मुलाकात ऐसे ही अपने एक फैन से हुई, जो अपने पसंदीदा क्रिकेटर के लिए एक खास तोहफा लेकर आया था।

विज्ञापन

गुवाहाटी में विराट के लिए लाए गए तोहफे को जिसने भी देखा दंग रह गया। खुद विराट कोहली भी इस खास चीज की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। गुवाहाटी में रहने वाले राहुल ने कबाड़ यानी बेकार फोन, तारों और कीलों से विराट की बेहतरीन तस्वीर बनाई। राहुल को यह तस्वीर बनाने में तीन दिन और तीन रातें लगी। कोहली को तस्वीर बेहद पसंद आई और उन्होंने राहुल को उस तस्वीर पर ऑटोग्राफ भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को बीसीसीआई (BCCI) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया। साथ में कैप्शन लिखा, 'पुराने फोन से बनी विराट कोहली की यह तस्वीर। बताइए कोहली के फैन का यह प्यार कैसा है।' वीडियो में राहुल ने बताया कि इस तरह का आर्टफॉम फिलहाल भारत में सिर्फ वही करते हैं जिसके कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।
 

विज्ञापन

राहुल की यह भी इच्छा है कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में आए। बता दें कि भारतीय टीम आज गुवाहाटी में साल 2020 का अपना पहला टी-20 मुकाबला खेलेगी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल के साथ शिखर धवन ही तीन मैच की सीरीज में भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed