फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli goes ahead of Sachin tendulkar and Mahela jaivardhane with his 46th ODI hundred

Virat Kohli Record: वनडे में 46वें शतक के साथ विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन-जयवर्धने को पीछे छोड़ा

Sun, 15 Jan 2023 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 05:31 PM IST
सार

विराट कोहली ने वनडे में अपने 46वें शतक के साथ किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। वहीं, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धन का रिकॉर्ड तोड़ा। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli goes ahead of Sachin tendulkar and Mahela jaivardhane with his 46th ODI hundred
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित अपने अर्धशतक से चूके, लेकिन शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। खासकर विराट कोहली ने पिछली चार वनडे पारियों में तीसरी बार शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था। इस मैच में गिल ने 116 और कोहली ने 166 रन बनाए।
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में यह विराट कोहली का 46वां शतक था। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली 46 शतक लगा चुके हैं। वहीं, इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10वीं बार शतकीय पारी खेली। किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का मामले में वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में नौ शतक लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगा चुके हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नौ वनडे शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

 
वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज 
Player विपक्षी टीम मैच रन औसत शतक
विराट कोहली (भारत) श्रीलंका 50* 2484 63.69 10
 
विराट कोहली (भारत) वेस्टइंडीज 42 2261 66.50 9
 
सचिन तेंदुलकर (भारत)  ऑस्ट्रेलिया 71 3077 44.59 9
 
रोहित शर्मा (भारत) ऑस्ट्रेलिया 40 2208 61.33 8
 
विराट कोहली (भारत) ऑस्ट्रेलिया 43 2083 54.81 8


वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। 448 मैच खेलने वाले महेला जयवर्धने ने 418 वनडे पारियों में 33.37 के औसत और 78.96 के स्ट्राइक रेट से 12650 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली 268 मैच की 259 पारियों में ही 12700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका औसत 58 और स्ट्राइक रेट 93 के करीब है। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली अब पांचवें नंबर पर हैं। उनसे आगे अब सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत शतक
सचिन तेंदुलकर (भारत) 463 18426 44.83 49
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 404 14234 41.98 25
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 375 13704 42.03 30
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 445 13430 32.36 28
विराट कोहली (भारत) 268* 12754 58.23 46

विराट ने 15 जनवरी को चौथी बार लगाया शतक
विराट कोहली ने 15 जनवरी को चौथी बार शतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 122 रन की पारी खेली थी। वहीं, 15 जनवरी 2018 को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 153 रन बनाए थे। 15 जनवरी 2019 को कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 104 रन बनाए थे। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 जनवरी 2023 को 166 रन की पारी खेली।

रिकी पोंटिंग और जैक्स कैलिस के क्लब में शामिल हुए कोहली
श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 166 रन की पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग और जैक्स कैलिस के खास क्लब में जगह बनाई। विराट कोहली अब घरेलू जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा 50 रन से अधिक का स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस की बराबरी की है। ये तीनों खिलाड़ी अपनी घरेलू जमीन में 46 बार वनडे में 50 रन से अधिक का स्कोर बना चुके हैं। इस मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। सचिन ने अपनी घरेलू जमीन में वनडे में 58 बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। वहीं, विराट कोहली भारत में वनडे क्रिकेट में 20 शतक और 26 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अपने घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कैलिस ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे में 5186 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली भारत में वनडे क्रिकेट में 5200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने भारतीय जमीन पर वनडे में 6976 रन बनाए, जबकि रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वनडे में 5521 रन बनाए। विराट इसी साल रिकी पोंटिंग का यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed