{"_id":"5b7dcdf942c79246400aa61d","slug":"virat-kohli-gets-a-selfie-with-a-little-fan-after-win-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब नन्हे फैन के साथ सेल्फी लेने खुद उसके पास पहुंचे कप्तान कोहली, VIDEO हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब नन्हे फैन के साथ सेल्फी लेने खुद उसके पास पहुंचे कप्तान कोहली, VIDEO हुआ वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
virat kohli
भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन के विशाल अंतर से रौंद डाला। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला गया। 0-2 से पीछे चल रही विराट सेना ने इस जीत के साथ ही भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा है। अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन
इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा कप्तान विराट कोहली रहे। उन्होंने पहली पारी में जहां विराट 97 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी पारी में वो शतक बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इसी शतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड पर बड़ी बढ़त हासिल की और इसी के दम पर टीम इंडिया को जीत मिली। इंग्लैंड को हराने के बाद विराट कोहली जब टीम बस के बाहर खड़े थे, तो फैंस ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान दूर खड़े एक बच्चे ने भी कप्तान कोहली से सेल्फी लेने को कहा। कोहली विराट भी फौरन बच्चे के पास पहुंच गए और उसकी मुराद पूरी कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बच्चा बार-बार टीम इंडिया के कप्तान का नाम पुकार रहा है। इसके बाद विराट बच्चे के पास पहुंचते हैं और कैमरा हाथ में पकड़कर बच्चे के साथ सेल्फी खींच लेते हैं।
देखें वीडियो:
#WATCH: Indian cricket team Captain Virat Kohli takes a selfie with a child after he was continuously requesting "Virat, a picture please" outside Trent Bridge cricket stadium in England's Nottingham. #INDvsENG pic.twitter.com/ngKsEVXjwd
— ANI (@ANI) August 22, 2018