फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli fined 10 percent of Match fee for level one offence in CSK vs RCB match

CSK vs RCB: विराट कोहली पर दोहरी मार, टीम की हार के बाद लगा जुर्माना, डिनर करने पर जमकर हुए ट्रोल

Tue, 18 Apr 2023 02:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ मैच में विराट कोहली की टीम को आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। वह बल्ले के साथ भी कोई कमाल नहीं कर सके। वहीं, मैच के बाद उन पर जुर्माना भी लग गया। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli fined 10 percent of Match fee for level one offence in CSK vs RCB match
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था। इस मैच में देश को दो दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने थे। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की टीमों के बीच हुई जंग में धोनी की चेन्नई हावी रही। धोनी भले ही बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। हालांकि, कोहली के लिए यह मैच भूलने वाला रहा। इस मुकाबले के बाद उन पर दोहरी मार हुई है। 
विज्ञापन


विराट कोहली इस मैच में बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। वह चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डिनर करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। वहीं, मैच के बाद मैच रेफरी ने उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगा दिया।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से इस मामले पर कहा गया "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है।"

बीसीसीआई की एडवाइजरी में यह नहीं बताया गया है कि कोहली का अपराध क्या था। विराट ने सीएसके के बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। दुबे ने 26 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्हें आरसीबी के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने आउट किया। संभावना है कि विराट को आक्रामक जश्न की वजह से जुर्माना झेलना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस के स्पिनर ऋतिक शौकीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा के आउट होने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था और राणा ते साथ मैदान पर बहस भी की थी। इसके बाद उन पर भी ऐसा ही जुर्माना लगाया गया था।

चेन्नई और बैंगलोर के मैच में डेवोन कॉन्वे ने 45 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम आठ विकेट पर 218 रन ही बना पाई। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस (33 गेंदों में 62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) ने सीएसके को तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed