फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli fears of back injury before fourth test at sydney

8 साल से गंभीर चोट को मात देकर खेल रहे विराट कोहली, सिडनी टेस्ट से पहले फिर बढ़ी मुसीबत

Wed, 02 Jan 2019 10:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
virat kohli fears of back injury before fourth test at sydney
virat kohli

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला गुरुवार से सिडनी में खेला जाना है। हालांकि कंगारुओं के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ गई है। दरअसल बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बैक इंजरी एक बार फिर उन्हें परेशान करने लगी है।

विज्ञापन


विराट कोहली की बैक इंजरी किसी से नहीं छिपी है। मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भी उन्होंने मैदान पर फिजियो की मदद ली थी। उस वक्त भी कोहली को उनकी इंजरी ने काफी परेशान किया था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने पहली पारी में 82 रन का स्कोर किया था।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साले खेले गए दूसरे टेस्ट में भी उन्हें बैक इंजरी की शिकायत हुई थी। हालांकि कप्तान विराट कोहली इंजरी से बेखौफ तीनों फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं, लेकिन ऐसा भी कई बार देख चुके हैं जब कोहली को मैदान पर ही फीजियो की मदद लेनी पड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने इसे लेकर कहा, 'मेरी यह परेशानी कोई नहीं नहीं है। बैक इंजरी ने मुझे साल 2011 से परेशान कर रखा है। हालांकि फिजियो की मदद लेने के बाद मैं अच्छा महसूस करता हूं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed