{"_id":"605eae5c1b42693d6e5dabb7","slug":"virat-kohli-explains-why-he-did-not-use-hardik-pandya-as-6th-bowler-in-2nd-odi-vs-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट ने क्यों नहीं दी हार्दिक को गेंद: अतिरिक्त गेंदबाज की कमी से ही हारी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने क्यों नहीं दी हार्दिक को गेंद: अतिरिक्त गेंदबाज की कमी से ही हारी टीम इंडिया
Sat, 27 Mar 2021 09:32 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Mar 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
336 रन के बनाने के बाद टीम इंडिया ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसे मैच में हार का मुंह देखना पड़ेगा। 39 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से अंग्रेजों ने धमाकेदार जीत दर्ज की। बेयरस्टो-स्टोक्स ने मिलकर विराट सेना के छक्के छुड़ा दिए। 99 रन बनाकर आउट हुए बेन स्टोक्स ने 10 तो शतकवीर जॉनी बेयरस्टो ने सात छक्के उड़ाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए जबरदस्त 175 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, 'हमने अच्छा स्कोर बनाया था। अगर हम लंबी अवधि तक मैच में बने रहते तो यह चुनौतीपूर्ण होता। उनकी (बेयरस्टो और स्टोक्स) साझेदारी के दौरान हमारे पास कोई मौका नहीं था। ओस की कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन बाद में विकेट बल्लेबाजी के लिए थोड़ा अच्छा हो गया था, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। जब दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खेलती हैं तो एक टीम आसानी से जीत दर्ज करती है। पिछली बार हमने वापसी की और इस बार इंग्लैंड ने हमें कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
हार्दिक का फिट रहना हमारे लिए अहम
हार्दिक पंड्या को टी-20 सीरीज में गेंदबाजी करवाई गई, लेकिन उन्हें आज गेंद नहीं सौंपी गई और कोहली ने कहा कि आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस ऑलराउंडर को फिट रखने के लिए यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा, 'हमें हार्दिक की सही तरह से देखरेख करने की जरूरत है। यह जानना जरूरी है कि कहां हमें उनके कौन से कौशल की जरूरत है। टी-20 में गेंदबाजी में उनका उपयोग किया गया, लेकिन वनडे में उनके कार्यभार को व्यवस्थित करना जरूरी है। हमें इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने हैं और इसलिए उनका फिट रहना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
दूसरी ओर जीत के बाद कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा कि हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की जिससे भारतीय टीम को उस स्कोर पर रोक सके। वे आखिरी 10 ओवर में जिस तरह से खेले उसे देख कर कहा जा सकता है कि हम बीच के ओवरों में उन्हें रोकने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करते समय हमने शानदार साझेदारी की। हमारे ओपनर पिछले काफी समय से हमारी मजबूती रहे हैं। बेयरस्टो से स्टोक्स के साथ जिस तरह की साझेदारी की वह कमाल की थी।'