फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Emotional Posts Tweet Message After RCB's IPL 2021 Exit; IPL 2021 RCB vs KKR

IPL 2021: कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली हुए भावुक, कहा- इस तरह का परिणाम नहीं चाहता था

Tue, 12 Oct 2021 05:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

साल 2011 में विराट ने पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी। हालांकि, 2013 में डेनियल विटोरी के कप्तानी से हटने के बाद विराट आरसीबी के नियमित कप्तान बने थे।

विज्ञापन
Virat Kohli Emotional Posts Tweet Message After RCB's IPL 2021 Exit; IPL 2021 RCB vs KKR
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच हारकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल से बाहर हो गई। यह कप्तान के तौर पर भी विराट कोहली का आखिरी मैच रहा। इस मैच के बाद कोहली भावुक हुए और ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखा। इसमें उन्होंने टीम मैनेजमेंट और फैंस को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


विराट ने लिखा- हम इस तरह का परिणाम नहीं चाहते थे। मैं साथी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया। यह एक निराश करने वाला अंत है, लेकिन हमें अपना सिर ऊंचा रखना है। सभी फैंस, टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को मदद के लिए शुक्रिया। 
विज्ञापन

 

2011 में पहली बार कप्तान बने
साल 2011 में विराट ने पहली बार आरसीबी की कप्तानी की थी। हालांकि, 2013 में डेनियल विटोरी के कप्तानी से हटने के बाद विराट आरसीबी के नियमित कप्तान बने थे। इसके बाद से वह अब तक नौ सीजन में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं, लेकिन खिताब नहीं दिला पाए हैं। वहीं, ट्रॉफी के साथ कप्तान के तौर पर विदा लेने की उनकी चाहत भी अधूरी रह गई।


बतौर कप्तान कोहली का रिकॉर्ड
विराट ने आईपीएल में अब तक 140 मैचों में टीम की कमान संभाली है। इनमें से 64 में आरसीबी को जीत मिली। 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच टाई रहे और चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। 2016 में टीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा था। तब टीम फाइनल में पहुंची थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed