फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान भी करोड़ों कमा गए किंग कोहली, इंस्टाग्राम से घर बैठे-बैठे बरसता रहा पैसा

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli earned 3.6 crore during lockdown, Cristiano Ronaldo tops Instagram highest paid athelete list
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विराट कोहली और लियोनल मेसी (क्रमश: बाएं से दाएं) - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिए कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली इस सूची में कोहली छठे स्थान पर काबिज हैं।

Virat Kohli earned 3.6 crore during lockdown, Cristiano Ronaldo tops Instagram highest paid athelete list

''अटेन' ने 12 मार्च और 14 मई के दौरान ये आंकड़े जुटाए हैं जब कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के खेल पूरी तरह से ठप थे। सूची के अनुसार कोहली ने अपनी प्रायोजित पोस्ट के जरिए कुल 379,294 पौंड (तकरीबन 3.6 करोड़ रुपये) की कमाई की जो प्रत्येक पोस्ट 126,431 पौंड (करीब 1.2 करोड़ रुपये) रही। 

Virat Kohli earned 3.6 crore during lockdown, Cristiano Ronaldo tops Instagram highest paid athelete list
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड (करीब 17.9 करोड़ रुपये) रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेसी(12 लाख पौंड यानी करीब 12.3 करोड़ रुपये) तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड यानी लगभग 11.4 करोड़ रुपये) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli earned 3.6 crore during lockdown, Cristiano Ronaldo tops Instagram highest paid athelete list
डेविड बेकहम - फोटो : getty

बास्केटबाल के महान खिलाड़ी शाक्विले ओनील (583,628 पौंड यानी करीब 5.5 करोड़ रुपये) और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम (405,359 पौंड) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। स्वीडन के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच (184,413 पौंड, करीब 3.8 करोड़ रुपए), एनबीए के पूर्व स्टार ड्वेन वेड (143,146 पौंड), ब्राजीली फुटबॉलर दानी एल्व्स (133,694 पौंड) और मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ (121,500 पौंड) शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed