फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना को मात देकर लौटा यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- अल्लाह ने ठीक कर दिया

Fri, 05 Jun 2020 08:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Allah has been very merciful towards me Pakistan Taufeeq Umar reacts after recovering from coronavirus
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर कोविड-19 से उबरकर स्वस्थ हो गए हैं, तथा उन्होंने लोगों से वायरस को गंभीरता से लेने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की। राष्ट्रीय जूनियर चयनसमिति के सदस्य उमर दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वह घर में ही अलग थलग रह रहे थे।

Allah has been very merciful towards me Pakistan Taufeeq Umar reacts after recovering from coronavirus
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

उमर ने शुक्रवार को कहा कि वह वायरस से पूरी तरह उबर चुके हैं और उनके परीक्षण नेगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा प्रत्येक से खुद की देखभाल करने और इस कोविड-19 को गंभीरता से लेने का आग्रह है। सामाजिक दूरी और सुरक्षा उपाय हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं। ' पाकिस्तान की तरफ से 44 टेस्ट और 22 वन-डे खेलने वाले 38 वर्षीय उमर ने कहा कि वायरस से संक्रमित होने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

Allah has been very merciful towards me Pakistan Taufeeq Umar reacts after recovering from coronavirus
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

 उन्होंने कहा कि मैं दो सप्ताह एक कमरे में अलग थलग रहा। मैं बच्चों और परिवार के उम्रदराज सदस्यों से दूर रहा। परीक्षण पॉजीटिव आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। मैं आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर काम करने की सलाह दूंगा। पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allah has been very merciful towards me Pakistan Taufeeq Umar reacts after recovering from coronavirus
तौफीक उमर - फोटो : ट्विटर

लेग स्पिनर रियाज शेख का इस सप्ताह के शुरू में जबकि जफर सरफराज का अप्रैल में इस वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया था। कोरोना को मात देकर लौटे तौफीक ने कहा कि अल्लाह ने  मुझे ठीक कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed