Video: दिव्यांग फैन ने 40 घंटे से ज्यादा मेहनत कर बनाई कोहली की तस्वीर, कलाकार से मिलने पहुंची टीम इंडिया
विराट कोहली का दिव्यांग फैन टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। इस दौरान उसकी मुलाकात विराट कोहली से हो गई। फैन इस मुलाकात के बारे में खुलकर बताया है।
विस्तार
विश्व कप के लिए भारत की नई ट्रेनिंग किट भी जारी की गई है। नारंगी जर्सी में पांच अक्तूबर को टीम इंडिया ने तीन घंटे का गहन अभ्यास किया, जहां पूरी टीम मौजूद थी। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का एक दिव्यांग फैन टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। इस फैन ने विराट कोहली की एक तस्वीर भी बनाई थी, जिसे बनाने में उसे 40 घंटे से ज्यादा का समय लगा था। कोहली सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस फैन से मिले और ऑटोग्राफ भी दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
इस फैन ने बातचीत के दौरान कहा "मैं श्रीनिवास हूं और ग्राफिक डिजाइनिंग का छात्र हूं। मैं चेन्नई से हूं और टिकट लेने के लिए यहां आया था, लेकिन मैं विराट कोहली से मिल गया। मैंने उनकी यह तस्वीर खुद बनाई है। इसे बनाने में मुझे 40 घंटे से ज्यादा का समय लगा। वो मेरे पास आए और कहा कि इस तस्वीर पर वह अपने हस्ताक्षर करना चाहते हैं। मुझे लगा कि यह सपना है। मैंने उनसे एक फोटो के लिए कहा और उन्होंने तुरंत एक फोटो खिंचाई। वह मैदान में आक्रामक हो सकते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह बहुत दयालु हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं। उनकी कवर ड्राइव की वजह से मैं उनका फैन बना। उसी शॉट की वजह से मैंने यह स्केच बनाया। हम फैंस शायद टीम पर दबाव बढ़ाते हैं, लेकिन यह सिर्फ प्यार है। पूरी टीम को मेरा प्यार और विश्व कप के लिए शुभकामनाएं।"
Virat Kohli himself visited the special fan and asked if he wants him to sign the frame.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 5, 2023
He's well and truly people's King!pic.twitter.com/fMNrndaYdq
दिव्यांग फैन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बेहद दयालु और बेहद शानदार इंसान हैं। श्रेयस अय्यर ने भी प्रशंसक का अभिवादन किया और उसके साथ एक या दो तस्वीरें खिंचवाईं।
भारत को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वह मेजबान है और उसने हाल ही में फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता है।