फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats

Virat Kohli: 32 महीने से विराट कोहली ने नहीं लगाया कोई शतक, फिर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Tue, 26 Jul 2022 10:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 10:58 AM IST
सार

तीन साल पहले किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि विराट अपनी बल्लेबाजी को लेकर सवालिया निशानों के घेरे में होंगे। तीनों प्रारूपों में उनका प्रदर्शन ही कुछ इस तरह का था। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल तक 380 मैचों की 421 पारियों में 56.31 की शानदार औसत से 20,162  रन बनाए थे।

विज्ञापन
Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
विराट कोहली 2019 वर्ल्ड कप के बाद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले तक विराट कोहली को पूूरी दुनिया में रन मशीन बोला जाता था, लेकिन अब स्थितियां यह बन पड़ी हैं कि उन्हें इस साल ऑस्टे्रलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से बाहर करने की चौतरफा आवाज बुलंद होने लग पड़ी है। 
विज्ञापन

कई क्रिकेटर्स विराट की कर रहे आलोचना

कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी विराट की खराब फॉर्म का बचाव करने में लगे हैं, लेकिन दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज करना बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। हालांकि, विराट कोहली को लेकर एक दिलचस्प आंकड़ा ऐसा है जो आपको हैरान कर देगा। विराट तीनें फॉर्मेट मिलाकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
रोहित और ऋषभ पंत दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं - फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल पहले किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि विराट अपनी बल्लेबाजी को लेकर सवालिया निशानों के घेरे में होंगे। तीनों प्रारूपों में उनका प्रदर्शन ही कुछ इस तरह का था। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल तक 380 मैचों की 421 पारियों में 56.31 की शानदार औसत से 20,162  रन बनाए थे।

हालांकि, 2019 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकला है, तब से उनका औसत गिर गया है। विराट ने 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद तीनों प्रारूपों में खेले 83 मैचों में 41.92 की औसत से महज 3564 रन बनाए हैं। हालांकि, इस मामले में भी वह बेस्ट रहे हैं। 
 
विज्ञापन

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट से ज्यादा किसी भारतीय बल्लेबाज ने रन नहीं बनाए हैं। विराट के बाद रोहित शर्मा 70 मैचों में 3318 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, ऋषभ पंत 75 मैचों में 2593 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 2019 वर्ल्ड कप के बाद से तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो टॉप पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। उन्होंने इस दौरान 82 मैचों की 90 पारियों में 55.23 की औसत से 4474 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 56 मैचों की 89 पारियों में 4124 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। विराट ओवरऑल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

2019 वर्ल्ड के बाद से अब तक तीनों फॉर्मेट के टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी पारियां रन औसत 100/50
बाबर आजम (PAK) 90 4474 55.23 14/31
जो रूट (ENG) 89 4124 50.91 12/16
 विराट कोहली (IND) 96 3564 41.92 4/28
रोहित शर्मा (IND) 81 3318 43.09 7/17
स्टीव स्मिथ (AUS) 68 3108 50.95 8/17

जब से विराट ने शतक नहीं लगाया, तब से लेकर अब तक बेस्ट बैटर

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। तब से लेकर अब तक 32 महीने बीत चुके हैं। हालांकि, यह जानकर आपको हैरानी होगी कि शतक नहीं लगाने के बाद भी विराट इतने समय में तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने पिछला शतक लगाने के बाद से अब तक वनडे, टी-20 और टेस्ट मिलाकर 68 मैचों में 79 पारियां खेली हैं और 35.47 की औसत से 2554 रन बनाए हैं। 

2019 से लेकर अब तक वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:
  • 22 - शाई होप
  • 21 - विराट कोहली
  • 19 - बाबर आजम
  • 18 - एरॉन फिंच
  • 16 - रोहित शर्मा
  • 16 - क्विंटन डिकॉक
  • 16 - इमाम उल हक

इस लिस्ट में दूसरे नंबर के भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 55 मैचों की 66 पारियों में 40.74 की औसत से 2526 रन बनाए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम रहे हैं। उन्होंने 73 मैचों की 80 पारियों में 4065 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 3753 रन के साथ इंग्लैंड के जो रूट और तीसरे नंबर पर 2837 रन के साथ बांग्लादेश के लिटन दास रहे हैं।
 
विराट के पिछले शतक के बाद से अब तक तीनों फॉर्मेट के टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी पारियां रन हाईएस्ट
स्कोर
औसत 100/50
बाबर आजम (PAK) 80 4065 196 56.45 12/29
जो रूट (ENG) 75 3753 228 56.01 12/12
लिटन दास (BAN) 77 2837 176 38.33 7/16
मो. रिजवान (PAK) 78 2809 115* 45.30 3/21
जॉनी बेयरस्टो (ENG) 81 2755 162 38.80 8/10
विराट कोहली (INDIA) 79 2554 94* 35.47 0/24
रोहित शर्मा (INDIA) 66 2526 161 40.74 4/15

तीन साल पहले टेस्ट में बनाए 54.97 की औसत से रन अब 27.25 रन प्रति टेस्ट बना रहे

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
टेस्ट में विराट - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस साल विराट टेस्ट में खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। उनका यही प्रदर्शन उनके खिलाफ न सिर्फ चौतरफा आवाजें बुलंद कर रहा है बल्कि उन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। नवंबर, 2019 में उन्होंने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अंतिम शतक लगाया था। तब से उन्होंने 18 टेस्ट की 32 पारियां खेली हैं।

जिसमें उन्होंने सिर्फ छह अर्धशतक लगाकर 27.25 की औसत से 872 रन बनाए हैं। इस शतक से पहले उन्होंने 84 टेस्ट में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए थे। उनके खराब प्रदर्शन के चलते उनका टेस्ट क्रिकेट में अब औसत 50 से नीचे गिरकर 49.53 पहुंच गया है। कोहली ने बीते तीन सालों में खेले 18 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक की ही दोनों पारियों को मिलाकर 100 से ऊपर रन बनाए हैं। 

वनडे में 60.31 था औसत अब 36.68 की औसत से बना रहे रन

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
वनडे में विराट कोहली रन बनाने का कोई सानी नहीं था। अगस्त 2019 में वनडे में अपना पिछला शतक लगाने से पहले विराट ने 239 मैचों में 60.31 की औसत से 11520 रन बनाए थे। उसके बाद से उन्होंने 22 वनडे में 36.68 की औसत से 807 रन ही बनाए हैं। जिससे उनका वर्तमान औसत गिरकर 57.87 पहुंच गया है। वनडे में 43 शतक लगाने वाले विराट पिछले तीन सालों में 10 अर्धशतक ही लगा सके हैं। 

टी-20 में 55.30 था औसत अब रह गया 38.20

Virat Kohli did not score any century for last 32 months, yet the best Indian batsman across three formats
टी-20 में विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
टी-20 एक ऐसा प्रारूप है, जहां दो प्रारूपों के मुकाबले उनका बल्ला अपेक्षाकृत ठीक चला है। दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में अपना टी-20 का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन बनाने के बाद से विराट ने 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। जहां उन्होंने 38.20 की औसत से 764 रन बनाए हैं। इसमें सात अर्धशतक भी शामिल हैं। 94 रन की पारी तक विराट ने 73 टी-20 खेले थे जिसमें उन्होंने 55.30 की औसत से 2544 रन बनाए थे, लेकिन अब उनका टी-20 में भी औसत गिरकर 50.12 रह गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed