क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले पर विराट से जताई संवेदना, भावुक मैसेज लिख बढ़ाया टीम का हौसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में शुक्रवार को एक हमलावर ने क्राइस्टचर्च शहर में स्थित अल नूर मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलों में कम से कम 49 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के कारण न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 16 मार्च से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया।
हमले से आहत टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यह घटना बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। क्राइस्टचर्च में इस कायरतापूर्ण घटना से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है। बांग्लादेश टीम अच्छे से रहें और सुरक्षित रहें।'
Shocking and tragic. My heart goes out to the ones affected by this cowardly act at Christchurch. Thoughts with the Bangladesh team as well, stay safe. 🙏🏻
विज्ञापन विज्ञापन— Virat Kohli (@imVkohli) March 15, 2019
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी हमले के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीसरे टेस्ट मैच के रद्द होने का पूरा समर्थन किया। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'क्राइस्टचर्च में हुई इस भयावह घटना से जो लोग प्रभावित हुए उनके परिवारों और मित्रों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। दोनों टीमें, स्टाफ और मैच अधिकारी सुरक्षित हैं और आईसीसी टेस्ट मैच के रद्द किए जाने के फैसले का पूरा समर्थन करता है।'
बता दें कि बांग्लादेशी टीम नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में प्रवेश ही करने वाली थी और खिलाड़ी बाल-बाल बचे। सभी क्रिकेटर सुरक्षित हैं। लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द कर दिया।
वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैनेजर खालिद मसहूद ने कहा कि वे काफी खुशकिस्मत रहे क्योंकि अगर तीन चार मिनट पहले पहुंचे होते तो मस्जिद के भीतर होते। उन्होंने कहा, 'यह ऐसी घटना थी जिसके बारे में कोई सोच नहीं सकता था। हम खुशकिस्मत हें कि हम बस में थे। सौम्या सरकार भी वहां था। हम मस्जिद में नमाज पढने जा रहे थे।'
बताया जा रहा है कि हमलावर ने 17 मिनट की इस घटना को फेसबुक पर लाइव किया था। हमलावर का नाम ब्रेंटन टैरैंट है जो ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ है। उसने गुरुवार रात को फेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस हमले के बारे में जानकारी दी थी। अपनी मंशा को उसने 37 पेजों के एक मैनिफेस्टो के जरिए जाहिर किया था। इस मैनिफेस्टो को उसने द ग्रेट रिप्लेसमेंट यानी महान बदलाव का नाम दिया है। इसे मैसेज बोर्ड वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था। उसने खुद को एक साधारण श्वेत शख्स बताया है जिसका जन्म एक कम आय वाले परिवार में हुआ है।