फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli century against Australia in Ahmedabad Test his 28th in test cricket

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने साढ़े तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया, एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए

Sun, 12 Mar 2023 01:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
विराट कोहली ने इससे पहले नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वह भारत के लिए शतक लगाने के मामले में सचिन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 
 
loader
Virat Kohli century against Australia in Ahmedabad Test his 28th in test cricket
75वें शतक के बाद विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में विराट कोहली ने टेस्ट में अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 75वां शतक है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सचिन ने भारत के लिए कुल 100 शतक लगाए थे। वहीं, विराट अब तक 75 शतक लगा चुके हैं। इनमें से 28 शतक टेस्ट में, 46 वनडे में और एक टी20 में आया है।


टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए थे। अब उन्होंने यह सूखा खत्म किया है। विराट कोहली ने 23 मैच और 41 पारी बाद टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले टेस्ट में दो शतकों के बीच उन्हें अधिकतम 11 पारी का इंतजार करना पड़ा था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 16वां शतक है। उन्होंने टेस्ट और वनडे में आठ-आठ शतक लगाए हैं।


विराट का दूसरा सबसे धीमा शतक
टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था।
 
एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज शतक विपक्षी टीम
सचिन तेंदुलकर 20 ऑस्ट्रेलिया
डॉन ब्रैडमैन 19 इंग्लैंड
सचिन तेंदुलकर 17 श्रीलंका
विराट कोहली 16 ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली 16  श्रीलंका

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं बार शतकीय पारी खेली है। वह किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में सचिन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 शतक लगाए। वहीं, दूसरे नंबर पर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलफ 19 शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed