150 रन बनाते ही विराट कोहली ने की रोहित शर्मा की नकल, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली की कप्तानी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया पहली पारी में 300 के पार पहुंच सकी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 28 रन की बढ़ लेने में कामयाब रही।
कोहली की इस पारी 150 रन की पारी में एक खास बात यह देखने को मिली की, जब उन्होंने अपने 150 रन पूरे किए तो उन्होंने अपने गले में पहनी सगाई की अंगूठी निकाल कर चूमा और इस तरह उन्होंने बताया कि इस पारी में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को याद किया।
बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने के बाद अपनी पत्नी की ओर देखकर अपनी उंगली चूमने का इशारा किया था। जिस दिन रोहित ने दोहरा शतक लगाया था, उसी दिन उनकी शादी की भी सालगिरह थी। ऐसे में माना जा सकता है कि रोहित की तरह कोहली भी अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं।
ये देखिए वीडियो-
🎥 | Virat Kohli proudly showing everyone his engagement ring and kissing it after scoring 150* against South Africa today 👏
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) January 15, 2018
More power to you both @imVkohli @AnushkaSharma 👊❤️ #Virushka
(via @singhvishakha3 ) pic.twitter.com/6rlA8gNYSv