फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat-Kohli-can-break-sachin-Tendulkar-s-ODI-century-record

'कोहली के ही पास है विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का माद्दा'

Fri, 01 Nov 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
virat-Kohli-can-break-sachin-Tendulkar-s-ODI-century-record

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा कि शानदार फार्म में चल रहे युवा बल्लेबाज विराट कोहली में मास्टर ब्लास्टर के सर्वाधिक 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने का माद्दा है।

विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, "विराट कोहली ने अभी सिर्फ 112 वनडे पारियां खेली हैं और उनके नाम 17 शतकों के साथ 4919 रन हैं। जबकि इतनी ही पारियों में सचिन तेंदुलकर के नाम सिर्फ आठ शतकों के साथ 4001 रन थे। यदि कोहली के अभी के शतकों को देखें तो वह सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।"
विज्ञापन


20 से ज्यादा लगाएंगे शतक
इस पूर्व रिकॉर्डधारी बल्लेबाज ने कहा, "रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं। हालांकि हम सभी जानते हैं कि सचिन के कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है, जैसे 200 टेस्ट मैचों और 51 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने आगे कहा, "जिस तरह से विराट कोहली अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं वह 49 वनडे शतकों तक पहुंच सकते हैं। इस क्रिकेट सीजन में ही वह 20-22 शतकों तक पहुंच सकते हैं।"

'भाग्यशाली हैं कोहली'
जब गावस्कर से पूछा गया कि क्या कोहली टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर की जगह ले सकते हैं तो उन्होंने कहा, "यदि आप सचिन के 115 वनडे मैचों की तुलना कोहली के साथ करें तो आप पाएंगे कि इसमें विराट आगे हैं। सचिन ने पहले वनडे शतक के लिए करीब 80 मैच लिए थे।"


साथ ही गावस्कर ने कहा कि यह कोहली का सौभाग्य है कि उन्हें अपने शुरुआती करियर में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed