फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli blast Skipper Dhoni After ODI

टीम इंडिया का झगड़ा सड़क पर, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

Thu, 25 Jun 2015 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Jun 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
virat kohli blast Skipper Dhoni After ODI

बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया उठा तूफान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से पहले फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने कहा था कि हार पर पूरी टीम की जिम्मेदारी होनी चाहिए न कि किसी एक खिलाड़ी पर इसका दोष मढ़ दिया जाए। उन्होंने धोनी का बचाव करते हुए इस हार के लिए हर खिलाड़ी जिम्मेदार है। उन्होंने धोनी की कप्तानी पर यह भी कहा था कि आपको हर स्थिति में अपने लीडर के साथ होना होता है। अगर आप उनके साथ नहीं हैं तो आप खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था, "अगर मेरे कप्तान मुझसे मैदान पर मरने के लिए कहते हैं तो मैं यह भी करूंगा। यह अभी के लिए नहीं है, हर कप्तान का साथ देना होता है। अगर वह आपको मैदान पर मरने के लिए कहता है तो इसके लिए आपको तैयार रहना होगा।" अश्विन के अलावा सुरेश रैना ने भी धोनी का खुलकर बचाव करते हुए कहा था कि हर किसी को उनका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था, "भारतीय क्रिकेट में कुछ बुरा होता है तो मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है। अगर मेरी कप्तानी छोड़ने से टीम को जीत में मदद मिलती है तो कप्तानी छोड़ने को तैयार हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बयानों ने दिखाया कि टीम इंडिया में अभी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पूरे विवाद में नया प्रकरण उस समय जुड़ गया जब भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी खुलकर सामने आए और वनडे कप्तान धोनी की आलोचना की। खासकर टीम संचयन को लेकर। भारत पहली बार बांग्लादेश से कोई सीरीज हारा है।

टीम इंडिया में खुलकर सामने आया झगड़ा

virat kohli blast Skipper Dhoni After ODI

बांग्लादेश के खिलाफ 2-1 से सीरीज गंवाने के बाद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसलों पर सवालिया निशान लगाते हुए उपकप्‍तान विराट कोहली ने कहा कि भारत ने भले ही मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच जीत लिया है लेकिन अभी भी लगता है कि टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूप का माहौल बहुत अच्छा नहीं है और हमारे खिलाड़ियों में भरोसे की कमी दिखी, जिस वजह से टीम इंडिया को सीरीज में मुंह की खानी पड़ी। सीरीज के दौरान कई अजीबोगरीब लिए गए फैसले से वह अपनी निराशा छिपा नहीं पाए। बुधवार को एक खेल चैनल से बात करते हुए धोनी की कप्तानी सवाल उठाए।

कोहली का यह बयान कप्‍तान धोनी के मैदान पर लिए गए फैसलों पर सवाल खड़े करता है। साथ ही वह अपने समेत बाकी खिलाड़ियों के खेल को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। बकौल कोहली, "हम विश्वास से कुछ फैसले नहीं ले पाए। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं क्रिकेट देखने वाले और एक्सपर्ट्स देख सकते हैं कि खिलाड़ी खुद को अच्छी तरह एक्सप्रेस नहीं कर पाए। हम अच्छे से अपना दिमाग नहीं चला सके।"

अंजिक्य रहाणे को बाहर रखने पर भी थम नहीं रहा विवाद

virat kohli blast Skipper Dhoni After ODI

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में तीन बदलाव करने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे मैच में भी दो बदलाव किए। उन्होंने रविंद्र जडेजा की जगह स्टुअर्ट बिन्नी और भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव को टीम में जगह दी। उन्होंने इस मैच से भी रहाणे को टीम से बाहर रखा। रहाणे फॉर्म में हैं लेकिन लगातार दो मैचों से उन्हें टीम से बाहर रखना भी किसी की समझ में नहीं आ रहा।

रहाणे को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए जाने पर विवाद जारी है। तीसरे मैच के बाद अकेले में धोनी ने रहाणे से मुलाकात भी की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने आईं हैं। इस दौरान बातचीत के बाद उठने पर भी आगे चल रहे रहाणे को भारतीय कप्तान अपनी सफाई देते दिखाई दिए।

धोनी ने रविवार को सीरीज के दूसरे वनडे में जब रहाणे को टीम एकादश से बाहर किया था तो उस समय उन्होंने यही कहा था हमने उन्हें अभी ड्रॉप किया है। वह पहले मैच में टीम में शामिल थे और 9 रन ही बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed