फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Birthday wish tweets instagram facebook post bcci indian cricket team photo and video

Kohli Birthday: विराट कोहली ने पैडी अप्टन के साथ मिलकर काटा केक, डिविलियर्स और भारतीय खिलाड़ियों ने किया विश

Sat, 05 Nov 2022 12:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Nov 2022 12:37 PM IST
सार

बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने कोहली को बधाई दी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने केक काटा है तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने एक शानदार पोस्ट किया। दुनिया भर से फैंस और पूर्व क्रिकेटर विराट को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Birthday wish tweets instagram facebook post bcci indian cricket team photo and video
मेलबर्न में केक काटते विराट कोहली और पैडी अप्टन - फोटो : BCCI/Twitter

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार (पांच नवंबर) को 34 साल के हो गए। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। कोहली ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। विराट को उनके बर्थडे पर पूरी दुनिया से फैंस विश कर रहे हैं। बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने कोहली को बधाई दी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने केक काटा है तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने एक शानदार पोस्ट किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में उनके साथ खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने वीडियो के जरिए उन्हें विश किया। वहीं, भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कोहली के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
विज्ञापन


विराट ने टीम इंडिया के साथ मेलबर्न में केक काटा। इस दौरान टीम इंडिया मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन का भी बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। दोनों ने एक साथ केक काटा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने ऐसे किया विश
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर कोहली की तस्वीर को शेयर किया। उसने लिखा- 477 इंटरनेशनल मैच । 24350 रन। 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता। विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''


ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 34 की उम्र में सचिन से पांच शतक पीछे हैं विराट, 2028 तक हर साल पांच सैकड़े लगाए तो रचेंगे इतिहास



एबी डिविलियर्स का वीडियो संदेश:
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा, ''मैं आपको जन्मदिन की बधाई देता हूं। उम्मीद है कि आपका दिन अच्छा हो। आप एक अच्छे क्रिकेटर तो हैं एक अच्छे इंसान भी हैं। मुझसे दोस्ती के लिए धन्यवाद। आपके और टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप शानदार हो। उम्मीद है फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला हो। वह काफी रोमांचक होगा।''
 

शाहनवाज दहानी का खास पोस्ट
दहानी ने एक दिन पहले ही विराट के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि वह एक दिन और इंतजार नहीं कर सकते। दहानी ने कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''क्रिकेट को सबसे खूबसूरत बनाने वाले कलाकार को शुभकामना देने के लिए बस पांच नवंबर का इंतजार नहीं कर सकता था। जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट कोहली। सर्वकालिक महान। अपने दिन का आनंद लें भाई और दुनिया का मनोरंजन करते रहें।''

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: 34 साल के हुए किंग कोहली, जानें विराट के लिए कितने मुश्किल रहे तीन साल, कैसे की वापसी




भारत के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के पोस्ट:
 











ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने सेलिब्रेट किया कोहली का जन्मदिन:


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed