{"_id":"611f98f88ebc3e79b9054935","slug":"virat-kohli-bcci-brass-informally-chat-over-roadmap-for-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: विराट ने शुरू की विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा, बीसीसीआई अधिकारियों के साथ की बैठक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: विराट ने शुरू की विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा, बीसीसीआई अधिकारियों के साथ की बैठक
Fri, 20 Aug 2021 05:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:29 PM IST
सार
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा अभी से ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विराट कोहली, सौरव गांगुली और जय शाह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें दो टेस्ट खेले जा चुके हैं। फिलहाल भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट लीड्स में 25 अगस्त से शुरू होगा। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया निश्चित रूप से यह सीरीज जीतना चाहेगी। मगर इन सब के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कप्तान विराट कोहली के साथ आगामी टी-20 विश्व कप को लेकर बैठक की। बैठक में तमाम पहलुओं पर ध्यान दिया गया। अधिकारी ने कहा, 'हां, बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने भारतीय कप्तान कोहली से मुलाकात की, लेकिन चर्चा के बारे में विस्तार से बताना उचित नहीं होगा। टी-20 विश्व कप के लिए बहुत कम समय बचा है। आईपीएल के बाद सीधे विश्व कप है। बैठक में इसी को लेकर खास चर्चा हुई।'
विज्ञापन
बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) में होगा। हाल ही में आईसीसी ने टू्र्नामेंट का पूरा शएड्यूल जारी किया था। इसके मुताबिक, भारत टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना की स्थिति के कारण आईसीसी ने इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया। मगर भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा।
विज्ञापन
भारत के मुकाबले
| तारीख | बनाम | स्थान |
| 24 अक्तूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई |
| 31 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | दुबई |
| 3 नवंबर | भारत बनाम अफगानिस्तान | अबू धाबी |
| 5 नवंबर | भारत बनाम ग्रुप बी के विजेता | दुबई |
| 8 नवंब | भारत बनाम ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम | दुबई |