फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli batting help to open our eyes says sam curran

विराट कोहली की बल्लेबाजी ने खोलकर रख दी हमारी आंखें: सैम करन

Fri, 03 Aug 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
virat kohli batting help to open our eyes says sam curran
virat kohli vs sam curran
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने कहा कि अपने दूसरे टेस्ट में इस तरह की गेंदबाजी करना सपने जैसा है, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर लगा कि अभी उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है। गौरतलब है कि कोहली ने 22वां टेस्ट शतक जमाया। 
विज्ञापन


कुरन ने कहा कि कोहली और ईशांत शर्मा के बीच 57 रन की साझेदारी मेजबान गेंदबाजों के लिये निराशाजनक थी लेकिन वे तीसरे दिन वापसी की कोशिश करेंगे।  उन्होंने कहा ,'एक समय भारत के पांच विकेट 100 रन पर गिर गए थे और लग रहा था कि हमारा शिकंजा कस गया है लेकिन विराट ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


करन ने आगे कहा, 'आजकल नौवें, दसवे और 11वें नंबर के बल्लेबाज भी टिककर खेल जाते हैं। यह साझेदारी परेशान करने वाली थी लेकिन हम अब सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे।' उन्होंने कहा ,'इसका श्रेय शानदार पारी को जाता है ।यह मेरा दूसरा ही मैच है लेकिन कोहली की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि मुझे अभी और मेहनत करनी होगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


करन ने 74 रन देकर चार विकेट लिये

कुरन ने कहा ,'मेरे लिये निजी तौर पर यह खास दिन था ।यह सपने जैसा था। आपको जब तक पता नहीं चलता कि स्विंग मिलेगी या नहीं, जब तक आप गेंदबाजी नहीं करते। हवा अच्छी बह रही थी और स्विंग मिल रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed