{"_id":"6342ee2f76c9b91173710bd3","slug":"virat-kohli-bats-in-full-rhythm-in-nets-at-perth-video-of-pull-shot-to-drive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ड्राइव से लेकर पुल शॉट तक, पर्थ में नेट्स में विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में की बैटिंग, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: ड्राइव से लेकर पुल शॉट तक, पर्थ में नेट्स में विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में की बैटिंग, देखें वीडियो
Sun, 09 Oct 2022 09:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:22 PM IST
सार
इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ट्रेनिंग सेशन में नेट्स में बड़े-बड़े शॉट लगाते दिख रहे हैं। कोहली टी20 विश्व कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम फिलहाल पर्थ में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से होने जा रही है। शुक्रवार से भारतीय टीम ने ट्रेनिंग शुरू की। इतना ही नहीं, रविवार को कुछ भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच का लुत्फ उठाते भी दिखे।
विज्ञापन
इसी बीच विराट कोहली का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ट्रेनिंग सेशन में नेट्स में बड़े-बड़े शॉट लगाते दिख रहे हैं। कोहली टी20 विश्व कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इसका कभी जिक्र नहीं किया है। वीडियो में कोहली पुल शॉट, ग्लांस शॉट और ड्राइव लगाते दिख रहे हैं।
Virat Kohli practicing batting in the nets session at Perth - Absolute treat to watch. pic.twitter.com/NVYHHeqkQX
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 8, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली एशिया कप से पहले रन के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, एशिया कप से वह फॉर्म में लौटे और तीन साल के शतकों के सूखो को खत्म किया। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में कोहली ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय का पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक रहा।
एशिया कप में शानदार बैटिंग के बावजूद कोहली अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं दिला सके। भारतीय टीम सुपर-फोर राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने तीसरे टी20 में 63 रन की पारी खेली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में नाबाद 49 रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को भी इतने ही अंतर से शिकस्त दी।