भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के घर एक नए सदस्य का आगमन हुआ। 11 जनवरी की दोपहर में अनुष्का एक बेटी की मां बनीं जिसकी जानकारी उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। विराट ने एक पोस्ट साझा कर इस खुशी को सभी के साथ साझा किया और सबका आभार जताया। यही नहीं पोस्ट के माध्यम से विराट ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : ट्विटर
उधर सोमवार को मां बनने वाली अनुष्का अभी फिलहाल अस्पताल में ही हैं और उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यही नहीं इस वक्त अनुष्का के रिश्तेदारों को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की निजता को बनाए रखने के लिए अस्पताल में उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। विराट और अनुष्का किसी भी तरह के गिफ्ट भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं और किसी को भी अनुष्का से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यही नहीं आसपास के कमरों में आए लोगों को भी बच्ची की झलक देखने की अनुमति नहीं दी गई है।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
वहीं विराट और अनुष्का ने फोटोग्राफर्स कम्युनिटी को एक पत्र लिखकर उनसे अपील की है कि वे उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक न करें। इस पत्र में दोनों ने लिखा, 'शुक्रिया उस प्यार के लिए जो आपने इतने सालों तक हमें दिया है। हम आपके साथ इस खुशनुमा मौके का जश्न मनाकर काफी खुश हैं।'
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : @imVkohli
उन्होंने लिखा, 'माता-पिता होने के नाते हम आपसे एक बहुत छोटी सी अपील करना चाहते हैं। हम अपनी बच्ची की निजता की रक्षा करना चाहते हैं और हमें इसमें आपकी मदद और सपोर्ट चाहिए। हम जानते हैं कि आप इस बात को समझेंगे कि हम कहां से आए हैं और हम इस बात के लिए आपका शुक्रिया अदा करते हैं।'
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
गौरतलब है कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।'