Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, वीडियो वायरल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को मुंबई पहुंच गए।
विस्तार
THE GOAT IS HERE..!!!! 🐐👑
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 25, 2025
- Virat Kohli is back India for the ODI series against South Africa.
pic.twitter.com/kpQUnev3Yi
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें मेहमानों ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2 और 6 दिसंबर को आमने-सामने होंगी। यह दोनों मुकाबले क्रमश: रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।
बोर्ड की तरफ से घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर) और ऋषभ पंत (विकेटकीपर) को बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर चयन समिति ने वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई है। स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।