फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli apologises to BCCI for violating rule

कोहली ने नियम तोड़ने के लिए बीसीसीआई से माफी मांगी

Tue, 22 Jan 2013 04:10 PM IST
मोहाली/एजेंसी
मोहाली/एजेंसी Updated Tue, 22 Jan 2013 04:10 PM IST
विज्ञापन
virat kohli apologises to BCCI for violating rule

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई से अपनी एक गलती के लिए माफी मांगी है। दरअसल कोहली ने रांची वनडे जीतने के बाद निजी तौर पर एक समाचार पत्र को इंटरव्यू दिया था। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक किसी सीरीज के दौरान संवाददाता सम्मेलन के अलावा कोई भी खिलाड़ी कहीं भी बयान नहीं दे सकता है। इसके लिए विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से सीरीज के दौरान संवाददाता सम्मेलन के अलावा मीडिया से बातचीत करने के नियम का उल्लंघन करने पर माफी मांगी है।

विज्ञापन


बीसीसीआई दिशानिर्देशों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को सीरीज के दौरान संवाददाता सम्मेलन के अलावा मीडिया से अलग से बात करने की अनुमति नहीं होती है। सूत्रों के अनुसार कोहली के साक्षात्कार के कारण बोर्ड के एक अधिकारी ने ईमेल के जरिए टीम के सपोर्ट स्टाफ को इसके बाबत पूछा था।
विज्ञापन


इसके बाद टीम सपोर्ट स्टाफ सदस्य ने कोहली को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि युवा बल्लेबाज विराट ने बीसीसीआई को अपने जवाब में कहा है कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उन्हें सीरीज के दौरान मीडिया से अलग से बातचीत की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने साथ ही दोबारा यह गलती नहीं करने का वादा भी किया है। उल्लेखनीय है कि विराट ने अपने इंटरव्यू में भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी आदि के बारे में बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed