फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Analysis could not score a century in Test for third consecutive year stats analysis in hindi

Kohli Analysis: विराट लगातार तीसरे साल टेस्ट में नहीं लगा सके शतक, 10 पारियों में तो 50 तक भी नहीं पहुंच पाए

Sat, 24 Dec 2022 09:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

विराट शनिवार (24 दिसंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में एक रन बनाकर आउट हो गए। यह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी आखिरी पारी थी। अब टीम इंडिया को इस साल कोई मैच नहीं खेलना है।

विज्ञापन
Virat Kohli Analysis could not score a century in Test for third consecutive year stats analysis in hindi
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली ने इस साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर यह बता दिया था कि वह अपनी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं। उसके बाद कोहली ने सीमित ओवरों में शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। विराट ने टी20 विश्व कप में धमाका किया। ऐसा लग रहा था कि वह फॉर्म में आने के बाद टेस्ट में अपने शतकों का सूखा समाप्त कर देंगे। बांग्लादेश के खिलाफ उनके पास सुनहरा मौका था, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके।
विज्ञापन


विराट शनिवार (24 दिसंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में एक रन बनाकर आउट हो गए। यह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी आखिरी पारी थी। अब टीम इंडिया को इस साल कोई मैच नहीं खेलना है। भारतीय टीम जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। कोहली सिर्फ दूसरी पारी ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज में फेल रहे। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में एक और दूसरी पारी में नाबाद 19 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विराट 24 रन ही बना सके थे। अब दूसरी पारी में भी वह नाकाम हो गए।
विज्ञापन

Virat Kohli Analysis could not score a century in Test for third consecutive year stats analysis in hindi
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
इस साल कैसा रहा विराट का प्रदर्शन
कोहली ने 2022 में कुल छह टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में 265 रन बनाए हैं। कोहली का उच्चतम स्कोर 79 रन रहा। उन्होंने 26.50 की औसत से रन बनाए हैं। विराट ने एक भी शतक नहीं लगाया। उन्होंने एक मात्र अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। विराट ने केपटाउन में 79 रन की पारी खेली थी। 

केपटाउन में वह पारी साल की उनकी पहली पारी थी और उन्होंने अर्धशतक लगाकर अच्छी शुरुआत की थी। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि विराट के लिए यह साल शानदार रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोहली अगली 10 पारियों में 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

Virat Kohli Analysis could not score a century in Test for third consecutive year stats analysis in hindi
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
लगातार तीन साल बगैर शतक के कोहली
कोहली ने टेस्ट में अपना पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट में शतकीय पारी खेली थी। विराट ने 136 रन बनाए थे। उसके बाद से वह 2020, 2021 और 2022 में शतक नहीं लगा सके। यहां तक कि विराट अपनी शतकीय पारी के बाद से अब तक 80 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।

2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण उन्हें तीन टेस्ट में ही खेलने का मौका मिला था। कोहली ने तीन मैचों में 19.33 की औसत से 116 रन बनाए थे। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया था। वहीं, 2021 में विराट ने 11 टेस्ट में 28.21 की औसत से 536 रन बनाए थे। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

साल मैच रन औसत शतक अर्धशतक
2011 5 202 22.44 0 2
2012 9 689 49.21 3 3
2013 8 616 56.00 2 3
2014 10 847 44.57 4 2
2015 9 640 42.66 2 2
2016 12 1215 75.93 4 2
2017 10 1059 75.64 5 1
2018 13 1322 55.08 5 5
2019 8 612 68.00 2 2
2020 3 116 19.33 0 1
2021 11 536 28.21 0 4
2022 6 265 26.50 0 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed