फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli among six Indian players Named for ICC T20 team Of the year for 2022

ICC T20 Team: विराट आईसीसी टी20 टीम 2022 का हिस्सा बने, पुरुष और महिला दोनों टीमों में तीन-तीन खिलाड़ी शामिल

Mon, 23 Jan 2023 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 PM IST
सार

आईसीसी ने 2022 के लिए महिला और पुरुष टी20 टीम में भारत के तीन-तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। पुरुषों में विराट कोहली और महिलाओं में स्मृति मंधाना इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli among six Indian players Named for ICC T20 team Of the year for 2022
विराट कोहली और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर का एलान कर दिया। इस टीम में दुनियाभर के वह खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल गेंद और बल्ले के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। आईसीसी ने पुरुष और महिला दोनों टीमों में 11 खिलाड़ियों को चुना है और दोनों टीमों में भारत के तीन-तीन खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


पुरुषों की टी20 टीम में भारत से तीन, इंग्लैंड और पाकिस्तान से दो-दो और न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड से एक-एक खिलाड़ी शामिल है। जोस बटलर, जिन्होंने पिछले नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को चैंपियन बनाया था, उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


टी20 फॉर्मेट में खुद विराट ने कभी शतक लगाने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 122 रन बनाए और अपने शतकों का तीन साल से चला आ रहा सूखा खत्म किया। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 276 रन बनाए और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टी20 विश्व कप में विराट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और टूर्नामेंट में 296 रन बनाए। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विराट ने इस टूर्नामेंट में चार अर्धशतक लगाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए और पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अहम जीत दिलाई। उन्होंने इसे अपनी सबसे बेहतरीन टी20 पारी भी बताया। 

2022 के लिए आईसीसी की पुरुषों की टीम
जोस बटलर (कप्तान-विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वनिन्दू हसरंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल।


2022 के लिए आईसीसी की महिलाओं की टीम
स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्राथ, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed