{"_id":"5a0c0fa64f1c1bc45b8b63be","slug":"virat-kohli-alerts-on-his-fitness-and-training-with-perfect-art","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली परफेक्ट एथलीट क्यों हैं, जानिए तस्वीरों से ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली परफेक्ट एथलीट क्यों हैं, जानिए तस्वीरों से
Wed, 15 Nov 2017 05:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली क्रिकेटर होने के साथ एक परफेक्ट एथलीट भी हैं। मैदान में वह हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहने की कोशिश करते हैं। क्षेत्ररक्षण में हमेशा मुस्तैदी से गेंद को रोकने वाले कोहली बैटिंग के दौरान तेजी से रन लेते हैं। मैदान में उनकी मौजूदगी दूसरे साथी खिलाड़ियों को भी चार्ज करती है। विराट कोहली की फिटनेस हमेशा अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा देती है। कोहली की सटीक फिटनेस की वजह यह है कि वह क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के एथलीटों की चुस्ती-फुर्ती को फॉलो करने की कोशिश करते हैं।
फिटनेस की वजह से ही तेजी से रन बनाने में कामयाब होते हैं
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : pti
विराट कोहली अपनी फिटनेस की वजह से ही तेजी से रन बनाने में कामयाब होते हैं। मैच के दौरान कमेंटेटर उनकी बैटिंग की तारीफ करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक फुर्ती तथा फिटनेस पर भी बात करते हुए दिखते हैं।
अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखते हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : pti
विराट कोहली कड़ी मेहनत के साथ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखते हैं। वह सी फूड पर ज्यादा भरोसा रखते हैं। सलाद तथा प्रचुर प्रोटीन की अन्य वस्तुएं खाते हैं। फ्रांस से आयातित पानी पीते हैं। शराब का सेवन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ड्रिवन' में कोहली की फिटनेस पर विशेष चर्चा की गई है
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : pti
लेखक विजय लोकपल्ली ने विराट कोहली पर किताब 'ड्रिवन' लिखी है। इसमें कोहली की फिटनेस पर विशेष चर्चा की गई है। किताब में बताया गया है कि विराट कोहली अपने शरीर के अंदर फैट को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। एक बार उनका फैटीय स्तर 9 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने इसकी तुलना टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक के फैटीय स्तर से की जो करीब 4 फीसदी के स्तर पर था।
विज्ञापन
घर पर ही एक जिम बना रखा है
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : bcci
कोहली जिम पर अपना समय बिताते हैं। अपने घर पर ही एक जिम बना रखा है। ट्विटर पर भी उन्होंने अपने जिम सेशन की तस्वीरें साझा की हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि कोहली अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।