फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli admired by aravinda de silva in sri lanka

अब अरविंद डिसिल्वा बोले, विराट कोहली ने मुझे विवियन रिचर्ड्स की दिलाई याद 

Mon, 07 Aug 2017 01:49 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
virat kohli admired by aravinda de silva in sri lanka
विराट कोहली - फोटो : the indian express
विराट कोहली के आक्रामक रूख की अब दुनिया में हर जगह तारीफ होने लगी है। गुजरे जमाने के धाकड़ श्रीलंकाई बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा इस बार उनके मुरीद हुए हैं। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली में उनको महान विवियन रिचर्ड्स की झलक दिखती है। इससे पहले खुद विवियन रिचर्ड्स भी विराट कोहली के आक्रामक रूख की तारीफ कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्‍लेबाज ने कहा था कि विराट के खेलने की शैली में उन्हें अपना पुराना क्रिकेट नजर आता है।
विज्ञापन


डिसिल्वा ने कहा कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली कंगारूओं की टीम को कड़ी चुनौती देकर अपने आक्रामक रूख की एक बेहतर मिसाल पेश की थी। उनमें गजब का साहस है। डिसिल्वा कहते हैं कि विराट कोहली में भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले जाने की कूबत है। उनेक अनुसार सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के बाद विराट ऐसे भारतीय खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
विज्ञापन

टीम इंडिया कोहली के नेतृत्व में अभी और ऊंचे मुकाम हासिल करेगी

virat kohli admired by aravinda de silva in sri lanka
विव रिचर्ड्स - फोटो : sportskeeda
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में डिसिल्वा ने कहा कि गुजरे जमाने में वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स जिस तरह की क्रिकेट खेलते थे ठीक उसी तरह की क्रिकेट विराट कोहली इन दिनों खेल रहे हैं। 1996 के विश्वकप फाइनल में लाहौर में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेल श्रीलंका को विजेता बनाने वाले डिसिल्वा ने कहा कि विराट कोहली मैदान में हर विधा में विरोधी टीम से आगे जाना चाहते हैं। जीतने की ऐसी ललक मैंने वर्तमान में किसी और खिलाड़ी में नहीं देखी है। विराट की ऐसी आक्रामक सोच ही उन्हें एक अलग खिलाड़ी बनाती है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया विराट कोहली के नेतृत्व में अभी और ऊंचे मुकाम हासिल करेगी।

श्रीलंका की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की जरूरत है

virat kohli admired by aravinda de silva in sri lanka
अरविंदा डिसिल्वा - फोटो : zee news
श्रीलंका के हालिया प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि टीम अभी संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के संन्यास लेने के बाद टीम को नए सिरे से तैयार होने में अभी वक्त लगेगा। उन्होंने हालांकि करुनारत्ने और कुशल मेंडिस की तारीफ की। डिसिल्वा ने कहा कि ये दोनों बल्लेबाज टीम को नया आकार दे सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की जरूरत है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed